तमिलनाडु में बारिश से हाहाकार
तमिलनाडु में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सबसे ज्यादा बारिश का असर तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी पर पड़ा है. बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है. लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने से हालात बद से बदतर हो चुके हैं. लोग अपने घरों से निकलकर ऊंचे जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं.
इसी बीच बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा होने पर प्रशासन ने 18 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. इस दौरान स्कूल, कॉलेज, बैंक, निजी प्रतिष्ठान और पब्लिक सेक्टर की कंपनियां भी बंद रहेंगी. बारिश के अलावा बांध से छोड़ा जाने वाला पानी भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. पापनासम, पेरुंजनी और पेचुपराई बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और कन्याकुमारी जिलों में कई इलाके घुटने से कमर तक पानी में डूब गए हैं.
लगातार हो रही बारिश के चलते थमरापरानी नदी उफान पर है. यही वजह है कि जिला कलेक्टरों को बांधों में पानी के प्रबंधन की उचित सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी से अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बीते दिनों तमिलनाडु में मिचौंग चक्रवाती तूफान आने से भारी नुकसान हुआ था.
राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए सीएम एमके स्टालिन ने बारिश की वजह से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए मंत्रियों और अधिकारियों को तैनात किया है. बारिश से प्रभावित जिलों की निगरानी के लिए प्रशासनिक अफसरों को तैनात किया गया है. इसके अलावा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भी कहा गया है.
इसे भी पढ़ें: USA: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, महीने भर चलेगा उत्सव
नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की 50-50 सदस्यों वाली दो टीमें तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में पहुंच गई हैं. इसके अलावा एसडीआरफ की 3 टीमों को कन्याकुमारी जिले में तैनात किया गया है. प्रभावित इलाकों में 4 हजार पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. वहीं कई फ्लाइटों और ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…