मनोरंजन

Dunki Advance booking: बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की जोरदार टक्कर, इस वीकेंड में Animal ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Dunki Advance booking: रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर गजब तहलका मचाने में लगी हुई है. वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज हो रही हैं. जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि डंकी इसी महीने यानी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भारत में कमाई 500 करोड़ पार हो गई है, जो कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग है.

प्रभास की ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग शुरू

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की टक्कर प्रभास की ‘सालार’ से है. ‘सालार’ एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. किंग खान फिल्म ‘डंकी’ की मूवी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. इसे सिनेमा हिस्ट्री का सबसे अर्ली शो मिला है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म के किस सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है.

सबसे अर्ली शो में दिखाई जाएगी ‘डंकी’

शाहरुख खान की ‘डंकी’ को सिनेमा हिस्ट्री के सबसे अर्ली शो में दिखाया जाएगा. इससे पहले ‘जवान’ को 6 बजे दिखाय गया था. इसका पहला शो मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में सुबह 5 बजकर 55 मिनट का होस्ट किया जाएगा. फिल्म के लिए देश के 240 से ज्यादा शहरों में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो इवेंट होस्ट किए जा रहे हैं. इसके साथ ही SRK यूनिवर्स ने दुनियाभर में ‘डंकी’ के 1000 से ज्यादा स्पेशल शोज ऑर्गनाइज किए हैं.

 

प्रभास की ‘सालार’ ने ‘डंकी’ को दी मात

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के बारे में आपको इसकी एडवांस बुकिंग से बताते हैं.  पहले मूवी लगातार प्रभास की ‘सालार’ से पीछे चल रही थी. लेकिन, रिलीज से पहले ही पासा पलट गया और इसने साउथ स्टार की मूवी को पछाड़ दिया है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया कि सभी वर्जन्स में ‘सालार’ ने 3.58 करोड़ का बिजनेस किया है और ‘डंकी’ ने 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. इन आंकड़ों के हिसाब से तो शाहरुख खान, प्रभास से आगे चल रहे हैं. इससे एक बात तो जाहिर है कि दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है.

आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ का बजट करीब 120 करोड़ बताया जा रहा है और ‘सालार’ का 400 करोड़. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलता है.

एनिमल ने 17वें वें दिन की इतनी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने तीसरे रविवार को 15 करोड़ रुपये की बम्पर कमाई की है. 63.8 करोड़ की बम्पर ओपनिंग करने वाली फिल्म ने देश भर में अब तक करीब 512.94 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. वहीं पहले रविवार को इस फिल्म ने 71.46 करोड़, दूसरे रविवार को 36 करोड़ और तीसरे रविवार को फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की है. अब ये फिल्म इसमें नजर आए कलाकारों के लिए ही नहीं बल्कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की भी सबसे बम्पर कमाई वाली फिल्म बन चुकी है.

फिल्म की कमाई का आंकड़ा करीब 840 करोड़ के पास

Animal के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 16 दिनों में 815.00 करोड़ की कमाई की, वहीं 17वें दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा करीब 840 करोड़ के पास पहुंच गई है. विदेश में ये फिल्म अब तक 225 करोड़ के पार कमाई कर डाली है.

फिल्म ‘सैम बहादुर’ 100 करोड़ के करीब

मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की करें तो फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है. रणबीर की ‘एनिमल’ से क्लैश का विक्की कौशल की फिल्म को ओपनिंग डे से ही भरपूर नुकसान उठाना पड़ रहा है. फिल्म की कहानी है फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की, जिन्हें साल 1971 की जंग में पाकिस्तान को हराने और नया मुल्क बांग्लादेश बनाने का पूरा श्रेय जाता है. क्लैश के अलावा कहीं न कहीं फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट भी बॉक्स ऑफिस पर इसे आगे नहीं बढ़ने देने की अहम वजह रही है.

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल

sacnilk की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह से इसने कुल मिलाकर अब तक 76.85 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 105 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

3 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

9 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

15 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

30 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

35 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

36 minutes ago