Food Poisoning Death in Jajpur: जाजपुर के पाटा पुर गांव में शुक्रवार सुबह एक वेंडर से दही बड़ा खाने के बाद 58 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 25 बच्चों समेत 52 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय सांसद ने अस्पताल पहुँचकर पीड़ितों का हाल जाना और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
जाजपुर के दशरथपुर ब्लॉक स्थित पाटा पुर गांव में शुक्रवार की सुबह सामान्य थी, जब एक फेरीवाला दही बड़ा बेचने पहुंचा. सुबह 8:30 से 11:00 बजे के बीच कई ग्रामीणों ने उत्साह के साथ नाश्ता किया. लेकिन दोपहर होते-होते गांव में चीख-पुकार मच गई. दही बड़ा खाने वालों को अचानक पेट दर्द, उल्टी, दस्त और तेज चक्कर आने लगे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्षण इतने गंभीर थे कि कई लोग वहीं बेहोश होने लगे.
पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. जाजपुर के CDMO डॉ. बिजय कुमार मिश्रा के अनुसार, अस्पताल में भर्ती 52 मरीजों में 25 बच्चे और 27 वयस्क शामिल हैं. अन्य 6 लोगों का इलाज गांव में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया जा रहा है.
एक मरीज रुद्र नारायण जेना ने बताया कि दही बड़ा खाने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें हल्का बुखार और उल्टियां शुरू हो गई थीं. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में इसे ‘फूड पॉइजनिंग’ का गंभीर मामला बताया है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग (Mukesh Mahaling) और सांसद डॉ. रबिंद्र कुमार बेहरा (Dr. Rabindra Kumar Behra) ने अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया.
स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम ने खाने के नमूने एकत्र किए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दही बड़े में कौन सा जहरीला तत्व मौजूद था. फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं कार्तिक शर्मा? पिता ने कर्ज लेकर बनाया क्रिकेटर, अब MI के खिलाफ CSK के लिए खेली ऐतिहासिक पारी
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…