चार धाम यात्रा शुरू-फोटो सोशल मीडिया
Char Dham Yatra-2024: उत्तराखंड स्थित चार धाम यात्रा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. इस बार 10 मई से यह पवित्र यात्रा शुरू होने जा रही है. इसके लिए सोमवार (15 अप्रैल) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई. इसकी सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी उपलब्ध है.
यात्रा को लेकर भक्तों में खूब उत्साह है. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दो ही घंटे में करीब 4 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया.
मालूम हो कि चार धाम – बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री – की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. इस बार यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, ताकि देश या विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन का पूरा वक्त मिल सके.
बता दें कि इस यात्रा के लिए तिथि और शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल को यमुना जयंती पर निकाले गए हैं. इसी के बाद तारीख की घोषणा की गई है. इस बार अक्षय तृतीया के दिन यानी 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे और भक्त दर्शन कर सकेंगे.
यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खोल दिए जाएंगे, केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे. इससे पहले 9 मई को मां गंगा भाग मूर्ति को मुखबा गांव से दोपहर 1 बजे उत्सव डोली में बैंड-बाजों की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Ram Navami-2024: “रामनवमी पर अयोध्या आने से बचें… ऑनलाइन करें दर्शन”, मंदिर ट्रस्ट ने की अपील
चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसी के साथ ही मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand से भी पंजीकरण करा सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको अपने नाम के साथ ही मोबाइल नंबर, यात्रा करने वाले सदस्यों की पूरी डिटेल, निवास स्थान के पते के लिए आईडी की जरूरत होगी. वेबसाइट के अलावा वॉट्सऐप नंबर- 8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कराया जा सकता है. तो वहीं पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके भी पंजीकरण कराने की सुविधा दी है ताकि किसी को परेशानी न हो.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…