लाइफस्टाइल

मुलायम और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए मूंग की दाल से करें चेहरे की स्क्रबिंग, जानें क्या है बनाने का तरीका?

Beauty Tips: बढ़ते प्रदूषण और तेज धूप की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं शुरु हो जाती है. आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को धूप की वजह से टैनिंग, मुंहासों और झुर्रियों की समस्या होने लगती है. इस समस्या को दूर करने के लिए आप मूंग दाल के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इससे अपने चेहरे की गंदगी को भी साफ कर सकते हैं. स्क्रब से चेहरे की गंदगी होने के साथ ही पिंपल्स, चिपचिपापन और दाग धब्बे को कम करने में मदद मिलती है. ऐसे में आज हम आपको चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए मूंग दाल के स्क्रब को बनाने का तरीके और इसके फायदों के बारे में बताएंगे.

मूंग दाल का स्क्रब चेहरे पर लगाने के फायदे

मूंग दाल के स्क्रब से आप चेहरे की टैनिंग को दूर कर सकते हैं. दाल का स्क्रब चेहरे की गंदगी को साफ करने के साथ ही धूप की वजह से हुई टैनिंग की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है. दाल से स्किन की ऊपरी परत का कालापन साफ होता है. इससे टैनिंग हल्की होने लगती है.

मुंहासों को करें दूर

मूंग दाल और दूध से बनाए गए स्क्रब से आप जब गंदगी को साफ करते हैं, तो इससे चेहरा बैक्टीरिया फ्री बनती है. साथ ही, इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन पर मुहांसों के दाग भी हल्के होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें:नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

चेहरे को एक्सफोलिएट करें

मूंग दाल से तैयार इस स्क्रब से आप चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकते हैं. इससे चेहरे के डेड सेल्स दूर होते है और चेहरे पर चमक आने लगता है. इस स्क्रब से आपके चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है और चेहरे के बंद पोर्स ओपन होते हैं. इससे चेहरे में चमक आने लगती है.

स्क्रब बनाने का तरीका

मूंग की दाल का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंग की दाल को अच्छे से धोकर रात में पानी में गलाना होगा. फिर सुबह इसे ग्राइंडर में पीस ले फिर दो बड़े चम्मच पीसी हुई मूंग की दाल में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाएं. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगा कर मालिश करें. फिर 10 मिनट बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें.

इसके बाद आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं. इससे आपको असर दिखने लगेगा और त्वचा को निखार मिलेगा. ध्यान दे कुछ लोगों को मूंग की दाल का इस्तेमाल करने से एलर्जी हो सकती है. अगर चेहरे पर लाल दाने या एलर्जी जैसा कुछ भी लगे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago