सांकेतिक तस्वीर
Delhi Liquor Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और गिरफ्तारी की है. ईडी ने चनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कोष का कथित तौर पर प्रबंधन किया था. चनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने दी है.
वहीं ईडी की जांच को लेकर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच राजनीति से प्रेरित है और एजेंसी इस मामले में एक भी रुपया बरामद करने या सबूत ढूंढने में असमर्थ है. ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चनप्रीत सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन यहां की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद चनप्रीत को 18 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था.
बता दें कि ईडी द्वारा इस मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में पिछले महीने 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.
यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया चौंकाने वाला खुलासा
चनप्रीत सिंह को पहले इसी मामले में सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की FIR पर आधारित है. ईडी ने अदालत को जानकारी दी थी कि चनप्रीत सिंह ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के प्रचार के लिए नकद भुगतान का प्रबंधन देखा था और उनका पार्टी के साथ जुड़ाव भी है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…