देश

Hijab Ban: कॉलेज में हिजाब बैन के खिलाफ नौ छात्राओं ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, लगाए ये आरोप

Mumbai Acharya College: मुंबई के चेंबूर में स्थित आचार्य कॉलेज (Mumbai Acharya College) में हिजाब बैन के खिलाफ नौ छात्राओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और याचिका दायर कर कॉलेज पर कई आरोप लगाए हैं. छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर धर्म के आधार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. साथ ही हिजाब पर बैन हटाने की मांग की है.

हाल ही में लागू हुआ है ड्रेस कोड

मुंबई में एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स की नौ छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन की ओर से हाल ही में लागू ड्रेस कोड को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. याचिका में छात्राओं ने कहा कि कॉलेज का प्रतिबंध मनमाना है. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि इस ड्रेस कोड के तहत छात्राओं को कैंपस में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी गई है. याचिकाकर्ता छात्राओं का दावा है कि नया ड्रेस कोड गोपनीयता, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता के उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.

ये भी पढ़ें-Noida News: अमूल की आइसक्रीम में निकला कनखजूरा; ग्राहक ने की एक्शन की मांग

कॉलेज में किसी ने नहीं की हमारी मदद

कॉलेज की एक छात्रा जैनब चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉलेज में कोई हमारी मदद नहीं कर सका, ऐसे में हमें बस कोर्ट का रास्ता नजर आया. हमें उम्मीद है की कोर्ट से फैसला हमारे हक में होगा. कॉलेज की एक अन्य छात्रा उम्मुल वरा ने कहा कि जब ड्रेस कोड की बात आई, तो हमने प्रिंसिपल से बात करने की सोची. उस वक्त मैं नहीं थीं, मेरी दोस्त प्रिंसिपल से बात करने के लिए गईं. हमने उनसे कहा कि हम ड्रेस कोड को फॉलो नहीं कर पाएंगे. उन्होंने हमें साफ कह दिया कि ड्रेस कोड फॉलो करना पड़ेगा.

बुर्के में क्लास में बैठने को किया गया मना

बीएससी की छात्रा खान अंजोन ने कहा कि हम सीधे हाईकोर्ट नहीं गए हैं. हमने पहले जितनी कोशिश करनी थी, वो की, जब हमें कोई विकल्प नहीं मिला, तो हाईकोर्ट का रुख किया. हमारे लिए नकाब उतारना मामूली बात नहीं है. इसलिए इस मुद्दे को हम कोर्ट तक लेकर जा रहे हैं. अन्य छात्राओं ने ये भी कहा कि इस मामले में मैनेजमेंट से बात हुई लेकिन वहां से भी हमारे हक में कुछ नहीं आया. अब कक्षाएं भी शुरू हो गईं हैं और हमारे ऊपर प्रेशर है. हमें बुर्के में क्लास में बैठने को मना कर दिया गया है. हमारे पास अंतिम विकल्प कोर्ट ही बचा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2026: इस समय भूलकर भी न करें कोई शुभ काम, नोट करें राहुकाल, नक्षत्र और अमृत चौघड़िया का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास…

5 minutes ago

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: वृषभ-तुला पर बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, इन राशियों को होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शुक्रवार को शुक्रदेव के उदित होने से…

20 minutes ago

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

10 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

11 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

11 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

12 hours ago