सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान व नौजवान बेहाल हैं. किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा कि सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवस है. उन्होंने कहा कि इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादा और प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली. भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई और कर्ज से परेशान होकर एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है. भाजपा सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है. बलिया, प्रयागराज, लखनऊ कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों से लोगों का जीना हराम है. इस तरह के कर्ज से सबसे ज्यादा गरीब किसान और कमजोर ही शिकार बनते हैं. एक बार लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैं, तो फिर निकलना मुश्किल हो जाता है.
ये भी पढ़ें- आप की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में जेल भेजे गए केजरीवाल के PA विभव ने जमानत के लिए लगाई गुहार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी योजनाओं के द्वारा जनता को बरगलाने का काम करती है. गरीबों, किसानों के लिए बैंकों से कम ब्याज और आसानी से कर्ज की योजनाएं जमीन पर उतरती नहीं दिखती हैं. सरकारी व्यवस्था इतनी जटिल है कि बैंकों से किसानों को लोन नहीं मिल पाता है, तब लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सूदखोरों के जाल में फंसने को मजबूर हो जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…