दुनिया

शिया मिलिशिया ने ली इजरायल पर हमले की जिम्मेदारी, IDF का दावा, विस्फोट में 8 सैनिकों की हुई मौत

Israel Hamas War: एक इराकी शिया मिलिशिया ने उत्तरी इजरायल के हाइफा में एक क्रूज मिसाइल से हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक के नाम से मशहूर मिलिशिया ने शनिवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने शनिवार तड़के लंबी दूरी की अल-अरकब अपग्रेडेड क्रूज मिसाइल से हाइफ़ा में एक स्थान पर हमला किया.

शिया मिलिशिया ने ली हमले की जिम्मेदारी

मिलिशिया ने जोर देकर कहा कि यह हमला गाजा पट्टी में लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया गया था. उसने दुश्मन के गढ़ों पर अपने हमले जारी रखने का भी संकल्प लिया. इससे पहले शनिवार को ही, समूह ने शुक्रवार को हाइफ़ा पोर्ट और हाइफ़ा के पास रामत डेविड एयरबेस पर किए गए दो ड्रोन हमलों की ज़िम्मेदारी ली थी.

8 इजरायली सैनिकों की मौत

वहीं गाजा पट्टी के रफाह शहर में हुए एक विस्फोट में इजरायली सेना के 8 सैनिकों की मौत हो गई. सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने आईडीएफ के बयान का हवाला देते हुए बताया कि शनिवार को नामर लड़ाकू इंजीनियरिंग वाहन (सीईवी) के अंदर हुए विस्फोट में आठ सैनिक मारे गए. हालांकि इजरायली सैनिकों ने इस दौरान करीब 50 फिलिस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया.

यह भी पढ़ें- चीन में #MeToo आंदोलन को लोकप्रिय बनाने वाली पत्रकार को मिली 5 साल की सजा, ये है आरोप

आईडीएफ ने कहा कि काफिला एक इमारत की ओर बढ़ रहा था, इसी दौरान नामर सीईवी में एक बड़ा विस्फोट हुआ. यह वाहन काफिले में पांचवें नंबर पर था. जांच के नतीजों से यह पुष्टि नहीं हो पाई कि विस्फोट पहले से लगाए गए बम के कारण हुआ या हमास ने कोई विस्फोटक लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

19 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

47 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

51 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago