देश

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED से गाड़ी को उड़ाया, DRG के 11 जवान शहीद

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. जिले के अरनपुर के पास डीआरजी के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ है. IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था. इस हमले में DRG के 11 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नक्सली हमले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे.

गृह मंत्री ने की सीएम बघेल से बात

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है. हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.” वहीं दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बात की है और हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है.

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले को कायराना हरकत बताया है. डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा, “दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें: “कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे, आज घर में लाखों के परदे और करोड़ों की विदेशी मार्बल”, केजरीवाल के घर में 45 करोड़ के रेनोवेशन पर BJP हमलावर

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे, तभी आईईडी ब्लास्ट में नक्सलियों ने वाहन को उड़ा दिया. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के बाद नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई है. मौके पर और फोर्स को बुला लिया गया है और नक्सलियों को घेर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

3 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

39 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

46 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

52 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

57 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago