आस्था

Shukra Gochar 2023: शुक्र का राशि परिवर्तन, मई में मालामाल होंगी ये राशियां

Shukra Gochar 2023: भोग, विलास और भौतिक सुखों के स्वामी ग्रह शुक्र अगले महीने में एक बार फिर अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र ग्रह अगले महीने यानी मई में 1 बजकर 49 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इस राशि में शुक्र 30 मई तक रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है.

मेष राशि होगी मालामाल

शुक्र का गोचर इस राशि के लिए लाभदायक हो सकता है. गोचर काल में मौज मस्ती और घूमना फिरना में अधिक मन लगेगा. इस दौरान इन राशि वालों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. इस दौरान धनार्जन के नए रास्ते बनेंगे. परिवार की मदद में कुछ धन खर्च हो सकता है. इसके अलावा व्यापार के संदर्भ में की जाने वाली यात्राओं का लाभ मिलेगा. गोचर काल में अविवाहित लोगों के विवाह के योग भी बन रहे हैं.

मिथुन राशि वालों को मिलेगा यह लाभ

चूंकि शुक्र मिथुन राशि में ही गोचर करने वाले हैं इसलिए इस राशि वालों को अधिक लाभ मिलता दिख रहा है. गोचर काल में इस राशि वालों की पर्सनॉलिटी में निखार आएगा. इस दौरान संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं. संतान की तरफ से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. शुक्र के गोचर से व्यापार में भी उन्नति के योग बन रहे हैं. स्वयं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं. वहीं इस दौरान इनकी सेहत उत्तम रहेगी.

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों खास है इस बार की बुद्ध पूर्णिमा, कैसे मनाया जाता है यह पर्व और कौन सा मुहूर्त है शुभ

सिंह राशि वाले ले सकते है अपना वाहन

सिंह राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यस्थल पर भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. इस दौरान करियर में पदोन्नति का लाभ मिलने की संभावना है. प्रतियोगी छात्रों को शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. वाहन सुख के योग बन रहे हैं. संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. प्रेम जीवन के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

Rohit Rai

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

14 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

25 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

29 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

43 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

45 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago