बिजनेस

एविएशन इंडस्ट्री में खरीदारी का सिलसिला जारी, Indigo ने 20 एयरक्राफ्ट्स खरीदने का फैसला

Indigo ordered 20 Aircrafts-

एविएशन इंडस्ट्री में फिलहाल कुछ वक्त से खरीदारी का सिलसिला चल रहा है. साल 2023 की शुरुआत से अब तक कई बड़ी भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ने बड़े पैमाने पर एयरक्राफ्ट्स के ऑर्डर दिये हैं. इस फेहरिस्त में नया नाम इंडिगो का है . घरेलू बाजार की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो ( Indigo ) ने 20 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने का फैसला किया है. कंपनी अपने इंटरनेशनल ट्रैवल ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए ये कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें- ई-कॉमर्स कंपनियों की मार्केट बिगाड़ने वाली नीति से सरकार को दिक्कत, रिटेलर्स को दिया सरकार से जुड़ने का न्यौता

इस साल के अंत तक दिया जा सकता है ऑर्डर –

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिगो एयरलाइंस ने 20 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट ऑर्डर किये हैं और ये पहली बार है जब कंपनी ने इस तरह के एयरक्राप्ट्स का ऑर्डर दिया है.  कंपनी इस ऑर्डर के लिए बीते एक साल से दुनिया की बड़ी एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एयरबस और बोइंग से बातचीत कर रही है. उम्मीद है कि कंपनी इस साल के अंत तक ये ऑर्डर फाइनल कर देगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिगो अब अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन्स को बढ़ाना चाहती है और इसी के मद्देनजर कंपनी ने नए एयरक्राफ्ट्स खरीदने का फैसला किया है. ताकि लंबी दूरी के यात्रियों की डिमांड्स को पूरा किया जा सके. फिलहाल कंपनी एयरबस 320 और छोटे ATR एयरक्राफ्ट का ही संचालन करती है.

ये भी पढ़ें- Bajaj Auto ने पेश किये मार्च तिमाही के नतीजे, शेयर धारकों की चांदी

कब तक मिलेगी डिलीवरी-

जानकारों की मानें तो अगर कंपनी इस साल ऑर्डर देगी तब भी एयरक्राफ्ट की डिलीवरी 2025 तक हो पाएगी. वहीं ऑर्डर करने के प्रोसेस में ही 6 महीने का समय लगेगा. इसीलिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा एयरक्राप्ट्स ऑर्डर करना चाहती है ताकि विमानों की कमी न हो.

आपको मालूम हो कि एयरइंडिया का स्वामित्व हासिल करने के बाद इसी साल फरवरी में एयर इंडिया ने 470 जेट का ऑर्डर बोइंग और एयरबस को दिया था. इस ऑर्डर के साथ एयर इंडिया जिसके पास 10 फीसदी मार्केट शेयर है इतना बड़ा ऑर्डर देने वाली पहली कंपनी बनी है. टाटा समूह की एयर इंडिया 220 जेट विमान बोइंग से खरीद रही है और 250 विमान एयरबस से खरीदने का फैसला किया था.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

45 seconds ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

7 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

12 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

25 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

38 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

43 minutes ago