रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (फोटो X)
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के तहत दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा. मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में होने वाले मतदान से पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मतदाताओं से अपील की है और कहा कि भाजपा ही छत्तीसगढ़ को कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से निकाल सकती है.
पीएम मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे. कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया…सबसे बढ़िया। मैंने इसकी प्रतिध्वनि चारों तरफ महसूस की. छत्तीसगढ़ के परिश्रमी लोग अपने राज्य को और बेहतर बनाने के लिए, सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए नई उम्मीदों और नई ऊर्जा से भरे हुए हैं. वो जानते हैं कि कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से अगर कोई छत्तीसगढ़ को निकाल सकता है, तो वो भाजपा ही है. भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी.”
उन्होंने लिखा, “अगले कुछ साल में छत्तीसगढ़ अपने 25 साल पूरे कर रहा है. आज राज्य में जो नौजवान हैं, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, वो एक समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प के साथ ही उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ का भी संकल्प लिया है. वो अपने जीवन के अगले 25 वर्ष, विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत के संकल्प को समर्पित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.”
पीएम मोदी ने लिखा कि जिस तरह राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के युवा हमारे विकास मॉडल के साथ जुड़ रहे हैं, वो बहुत उत्साहित करने वाला है. छत्तीसगढ़ के युवाओं की ये शक्ति, परिवर्तन का नया अध्याय लिखने वाली है.
उन्होंने आगे लिखा, “छत्तीसगढ़ की महतारी, हमारी बहनों-बेटियों ने भी राज्य के विकास की ध्वजा पताका खुद उठा ली है. आज भारत जिस तरह महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास कर रहा है, उसका प्रभाव हमें छत्तीसगढ़ में भी दिखता है.”
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार तय है. जनता, भाजपा के सुशासन पर विश्वास कर रही है, कांग्रेस के खोखले वादों पर नहीं. भाजपा अपने हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, वचनबद्ध है. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से कहा, “मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में आने वाली बीजेपी सरकार आपकी आकांक्षाओं और प्रदेश की समृद्धि की सरकार होगी.”
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…