देश

Rajasthan Election: “प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है, लेकिन…?”, अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

Ashok Gehlot On PM Modi: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की जुबानी जंग जारी है. नेता एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की अपनी एक गरिमा होती है, लेकिन पीएम मोदी बयान के जरिए नेताओं पर तंज कस रहे हैं. प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए? मणिपुर में आग लगी हुई थी, लेकिन पीएम मोदी राजस्थान का जिक्र करने में जुटे हुए हैं. मोदीजी की सोच गंदी और फासिस्ट है. विधानसभा का चुनाव कांग्रेस काम के भरोसे जीतेगी.

राहुल गांधी के बयान पर किया था पलटवार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन (14 नवंबर) बैतूल में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा था. पीएम मोदी ने राहुल गांधी के मेड इन चाइना वाले फोन के बयान पर कहा था कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी बोल रहे थे कि भारत में सभी लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने ही देश की उपलब्धियों को न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है, जबकि सच्चाई ये है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा फोन निर्माण करने वाला देश है.

कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हैं पीएम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राजस्थान चुनाव में लगातार कांग्रेस और अशोक गहलोत पर हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं. बीते दिनों पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कहा था कि जनता का संदेश के नेताओं तक पहुंच चुका है. ये बात सीएम गहलोत को भी पता है कि उनकी सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

यह भी पढ़िए: ‘मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो…’ राहुल गांधी के Made In China के दावे पर PM मोदी का करारा हमला

कांग्रेस ने राजस्थान को बदनाम किया- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि राजस्थान की पहचान आतिथ्य सत्कार की रही है, लेकिन बीते 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को खत्म कर दिया है. ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि जब भी अपराध की बात आती है तो राजस्थान उसमें सबसे पहले नंबर पर आता है. अराजकता, दंगे, पत्थरबाजी के चलते राजस्थान का नाम बदनाम हुआ है. महिलाओं, बच्चों के अलावा दलितों, पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार भी इसकी साख पर बट्टा लगा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago