भाजपा की महिला विधायक गोमती साय
Chhattisgarh BJP CM face Gomati Sai: तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री बनाने की कवायद शुरू कर दी है. आज इस सत्तारूढ़ पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को इसका जिम्मा सौंपा. केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम विधायक दल की बैठक आयोजित करने के लिए 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे.
इस बीच मीडिया में छत्तीसगढ़ सीएम पद के चेहरों को लेकर खबरें आ रही हैं. छत्तीसगढ़ में सीएम चेहरे के तौर पर दिखाई जा रहीं विधायक गोमती साय का बयान आया है. पत्थलगांव से भाजपा विधायक गोमती साय ने अभी मीडिया से कहा, “हमारी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक तय किए हैं. पर्यवेक्षक राज्यों में अपना-अपना काम करेंगे. अपनी कहूं तो मैं भाजपा की एक छोटी सिपाही हूं, हम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आदेशों का पालन करेंगे.”
गोमती साय बोलीं— “हमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और उनके फैसले पर पूरा भरोसा है, वे जो भी निर्णय लेंगे वे सबके पक्ष में होगा.”
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…