Cyber Crime: कुछ आरोपी बिहार में बैठकर इंटरनेशनल लेवल का अपराध कर रहे थे, लेकिन अब पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है. जानकारी के मुताबिक बिहार की पूर्णिया पुलिस ने आज ऐसे ही तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि इनका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान और नेपाल से हैं, जिसके चलते पुलिस इस मामले की सख्ती से जांच कर रही हैं, जिससे अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके. पुलिस इस मामले में पाकिस्तान से आने या जाने वाले कनेक्शन के मुद्दों पर भी जांच कर रही हैं.
इस मामले को लेकर बिहार की पूर्णिया पुलिस के एसपी आमिर जावेद ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार तीनों अपराधी अररिया जिले के हैं. पकड़े गए अपराधियों में शाहनवाज, शाकिब और सुशील कुमार है. ये तीनों अपराधी पिछले 1 साल से साइबर क्राइम का धंधा करते थे. इन लोगों ने नेपाल में अपना खाता खुलवाया हुआ था और उस खाते पर साइबर क्राइम के रुपए जमा होते थे. वहां से पाकिस्तान के एक खाता पर 50 लाख रुपए भेजे जाने की भी सूचना है, जिसके चलते पुलिस मामले की पाकिस्तानी एंगल से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- Pune Fire: पुणे के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 8 घायल
पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 96000 रुपए, 6 मोबाइल, 5 सिम, 8 डेबिट कार्ड , 6 बैंक खाता और एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है. वहीं, गिरफ्तार साइबर अपराधी शाकिब ने कहा कि वे लोग नेपाल से भारत रुपए भेजते थे न कि पाकिस्तान. उन्होंने साइबर अपराध करने की बात भी स्वीकार की है. हालांकि, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
बहरहाल, अब देखना है आगे इस मामले में और क्या-क्या खुलासा होता है. क्या इन लोगों का संबंध किसी आतंकी गिरोह से तो नहीं था. क्या इसके पीछे कोई हवाला का मामला तो नहीं है या कोई आतंकी फंडिंग का तो मामला नहीं है. इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…