देश

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

Woman Naxal Killed: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया. महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है, साथ ही नक्सलियों के पास से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं. यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान पर थे और सुबह 9 बजे से गोलीबारी का सिलसिला शुरू हुआ.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुठभेड़

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा को छत्तीसगढ़ का सबसे संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है. इससे पहले, 29 मार्च को सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर भी 16 नक्सलियों को मार गिराया गया था. इसके अतिरिक्त, 20 मार्च को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 माओवादियों को मार गिराया था, जिसमें से 26 दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर और 4 कांकेर में मारे गए थे.

‘लोन वर्राटू‘ अभियान और नक्सलियों का आत्मसमर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले रविवार को 50 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इससे पहले, 25 मार्च को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एक और मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया था. वहीं, ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 977 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण के फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएंगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा. साथ ही, गृह मंत्री ने यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा.


इसे भी पढ़ें- पूर्वोत्‍तर भारत के इन राज्‍यों में छह महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

14 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

15 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

15 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

15 minutes ago