देश

‘PM मोदी के साथ भारत की सभ्यता, संस्कृति-संस्कार वैश्विक मंच पर चमक रहे’, छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने पीएम को सराहा

छत्तीसगढ़ के खेल और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री इतने देशों में सम्मानित हुए हैं, जो 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ भारत की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार वैश्विक मंच पर चमक रहे हैं. वे न केवल भारत के, बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना

उन्होंने आपदा प्रबंधन के बारे में बताया कि बरसात से पहले ही समीक्षा बैठक की गई और सभी कलेक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. बस्तर जैसे क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, जैसे ठहरने, भोजन और दवाइयों का इंतजाम किया गया है. इसके लिए टीमें गठित की गई हैं और सभी जिलों को आवश्यक बजट आवंटित किया गया है. आपदा के दौरान त्वरित सहायता के लिए राज्य स्तर पर टोल-फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है.

आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षणों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और कार्यक्षमता मिलती है. वरिष्ठ नेता योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन देते हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करने में बीजेपी कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है.

नई राष्ट्रीय खेल नीति 2025 का स्वागत

वहीं, नई राष्ट्रीय खेल नीति 2025 का स्वागत करते हुए वर्मा ने कहा कि इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है. इस नीति से भारत वैश्विक खेल शक्ति बनेगा और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन करेगा. छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया’ के तहत सभी तहसीलों में खेल सुविधाएं और कोच उपलब्ध कराए गए हैं. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं मंजूर की हैं. हर जिले में खेल ढांचे विकसित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह नीति आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ खेल को जन-आंदोलन बनाएगी. नई शिक्षा नीति के साथ इसका एकीकरण भी होगा. उन्होंने इसे देश और छत्तीसगढ़ के लिए फायदेमंद बताया और खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की.

ये भी पढ़ें: अफ्रीकी देश घाना में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago