Bharat Express DD Free Dish

अफ्रीकी देश घाना में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

Narendra Modi Ghana Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार उनके वैश्विक नेतृत्व, शांति और विकास में योगदान की सराहना में दिया गया.

PM Modi receiving Ghana highest civilian honour

Narendra Modi Ghana Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई दी और इसे भारत-घाना के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया.

यह सम्मान पीएम मोदी के वैश्विक नेतृत्व, शांति, सहयोग और विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना में दिया गया है.

जेपी नड्डा ने दी बधाई, बताया वैश्विक नेतृत्व की पहचान

जेपी नड्डा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पोस्ट में कहा कि यह सम्मान पीएम मोदी के अनुकरणीय नेतृत्व को दर्शाता है. पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ाई है और विभिन्न देशों के साथ सहयोग को मजबूत किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई.

उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी जी के अनुकरणीय वैश्विक नेतृत्व और राष्ट्रों में सहयोग, शांति और विकास को बढ़ावा देने के उनके अटूट प्रयासों को मान्यता देता है. यह भारत और घाना के बीच दीर्घकालिक और विश्वसनीय साझेदारी के और मजबूत होने का भी प्रतीक है.

घाना के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया सम्मानित

बता दें कि पीएम मोदी की घाना यात्रा के दौरान यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो ने उन्हें यह पुरस्कार सौंपा. इस मौके पर दोनों देशों ने व्यापार, शिक्षा और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की.

भारत और घाना के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और यह सम्मान इन रिश्तों को और मजबूत करने का प्रतीक है. यह सम्मान पीएम मोदी को मिलने वाला 24वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. इससे पहले वे रूस, मालदीव, और डोमिनिका जैसे देशों से भी सम्मानित हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के नेतृत्व में भारत का चीनी सेक्टर 1.3 लाख करोड़ की इंडस्‍ट्री बन गया, ग्रामीण समृद्धि और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read