देश

Chhattisgarh: धमतरी जिले में उज्ज्वला योजना ने बदली गरीब महिलाओं की जिंदगी, PM Modi का जताया आभार

Chhattisgarh News: केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका प्रभाव आज देश के हर गांव, जिले और लाखों परिवारों में साफ दिखाई देता है. इन योजनाओं ने जमीनी स्तर पर लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है.

चाहे वह मुफ्त गैस सिलेंडर हो, पक्का घर हो, या फिर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, सरकार का उद्देश्य गरीबों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना रहा है. इनमें से एक प्रमुख योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है.

गरीबों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजनाएं

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत गरीब परिवारों की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से की गई थी. इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें मिट्टी के चूल्हे और जीवाश्म ईंधन के धुएं से मुक्ति मिली है. योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन के रूप में एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना, महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करना है.

छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में इस योजना की बदौलत हजारों महिलाएं आज न केवल खुश हैं, बल्कि आत्मनिर्भर और स्वस्थ जीवन भी जी रही हैं.

धमतरी की एक लाभार्थी महिला ने बताया, “पहले हम मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते थे. धुआं आंखों में चला जाता था, जिससे आंखों में जलन और सांस की तकलीफ होती थी. बारिश के दिनों में तो खाना बनाना और भी मुश्किल हो जाता था. लेकिन उज्ज्वला योजना के तहत हमें मुफ्त गैस सिलेंडर मिला. अब खाना जल्दी और आसानी से बन जाता है. हम प्रधानमंत्री मोदी जी को दिल से धन्यवाद देते हैं.”

उज्ज्वला योजना: जन-जन तक पहुंचने वाला अभियान

इसी तरह एक अन्य लाभार्थी महिला ने कहा, “पहले चूल्हे का धुआं हमारी सेहत पर बुरा असर डालता था. बच्चों को भी खांसी की शिकायत रहती थी. लेकिन अब गैस सिलेंडर मिलने से हम कम समय में खाना बना लेते हैं और धुएं की समस्या खत्म हो गई है. मोदी जी ने हम गरीबों की परवाह की, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.”

आपको बता दें, उज्ज्वला योजना ने न केवल ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. धमतरी जिले में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें हर गरीब परिवार को सम्मान और सुविधा के साथ जीने का अवसर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: 15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में रवि किशन को मिला ‘संसद रत्न’ सम्मान, बोले– ये पुरस्कार सिनेमा नहीं… संसद में मेरे काम की पहचान है

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

14 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

24 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

50 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago