Bharat Express DD Free Dish

15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में रवि किशन को मिला ‘संसद रत्न’ सम्मान, बोले– ये पुरस्कार सिनेमा नहीं… संसद में मेरे काम की पहचान है

Sansad Ratna Award Ravi Kishan: लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन के लिए रवि किशन (Ravi Kishan) समेत कई सांसदों को ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. रवि किशन ने इसे फिल्म इंडस्ट्री और गोरखपुर की जनता को समर्पित किया.

Ravi Kishan

Sansad Ratna Award Ravi Kishan: लोकसभा में बेहतर काम करने पर सांसदों को ‘संसद रत्न’ (Sansad Ratna) अवॉर्ड मिला है. इन सांसदों ने लोकसभा में अपना अमूल्य योगदान दिया है. संसद रत्न पुरस्कार पाने वालों में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) समेत अन्य शामिल हैं.

रवि किशन ने कहा, “यह पुरस्कार सिनेमा उद्योग को समर्पित है. एक कलाकार के रूप में पहली बार ‘संसद रत्न’ पुरस्कार प्राप्त करना उन लोगों के लिए जवाब है, जो मानते थे कि कलाकार सक्रिय नहीं होते.”

सांसद रत्न’ से सम्मानित हुए रवि किशन

सांसद रवि किशन ने कहा, “यह पुरस्कार फिल्म उद्योग और गोरखपुर के लिए है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए है. यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी है, जिन्होंने मुझे संसद की बारीकियां सिखाईं. मैंने उनसे प्रश्न पूछना और प्राइवेट बिल पेश करना सीखा.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं गोरखपुर की आवाज बना. आज गोरखपुर की आवाज को बुलंद करने के कारण मुझे ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार मिला है. मुझे विशेष रूप से निजी विधेयकों और अधिक प्रश्न पूछने के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है.”

वहीं, उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार मिला. सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि लोग केवल एक मनोरंजनकर्ता के रूप में देखते थे, लेकिन सांसद के तौर पर रवि किशन (Ravi Kishan) ने जो आवाज उठाई और सेवा की, उसका फल उन्हें इस पुरस्कार के रूप में मिला है.”

उन्होंने कहा, “गोरखपुर की जनता की आवाज को संसद में बुलंद करने का परिणाम है कि आज उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है.”

‘संसद महा रत्न’ से कृषि समिति भी सम्मानित

दिल्ली में आयोजित 15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में शामिल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कृषि समिति को सत्रहवीं लोकसभा के दौरान उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘संसद महा रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ‘संसद रत्न’ पुरस्कार सांसदों के बेहतरीन प्रदर्शन और उनकी स्टैंडिंग कमेटी में योगदान को मान्यता देता है. मैं सभी सांसदों को हार्दिक बधाई देता हूं. वे इस पुरस्कार के सच्चे हकदार हैं.”

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, “हमारा मानना है कि संसद को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सभी सांसदों की है. संसद को तालमेल के साथ चलाना और देश के प्रति कर्तव्य निभाना उतना ही जरूरी है, जितना इसे समझदारी के साथ संचालित करना.”

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: राजद अध्यक्ष लालू यादव ने बनाई नई टीम, राबड़ी देवी और जगदानंद सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read