खेल

Asia Cup 2025: 14 सितंबर को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, 9 से 28 सितंबर तक UAE में होगा एशिया कप

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर होगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ढाका में आयोजित बैठक के बाद इसकी पुष्टि की. बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि भी वर्चुअली शामिल थे.

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने शनिवार (26 जुलाई) को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक चलेगा. हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विस्तृत कार्यक्रम की सूचना जल्द ही दी जाएगी.”

एशिया कप 2025 की मेजबानी का अधिकार भारत के पास है. लेकिन, पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा. मैचों का आयोजन दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होने की उम्मीद है. एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.

PTI के अनुसार, भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. दोनों के बीच 14 सितंबर को पहला मैच होगा.

ये भी पढ़ें: Australia vs West Indies: टिम डेविड का तूफान, 37 गेंदों में शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया

टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग और ओमान हिस्सा ले रहे हैं. भारत एशिया कप का गत विजेता है. भारतीय टीम ने 2023 में 50 ओवर फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में कोलंबो में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.

पिछले एशिया कप के आयोजन का अधिकार पाकिस्तान के पास था. लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था. पाकिस्तान में सिर्फ चार मैच खेले गए. शेष 9 मैच श्रीलंका में खेले गए थे.

दो-तीन बार भिड़ सकते हैं भारत-पाक

भारत-पाकिस्तान के बीच असामान्य रिश्तों का प्रभाव चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी पड़ा था. आईसीसी के इस इवेंट का आयोजक पाकिस्तान था. लेकिन, बीसीसीआई द्वारा सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने की वजह से टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में हुआ था. भारतीय टीम ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे.

एशिया कप 2025 में अगर भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में हुए तो तीन बार आमने-सामने हो सकते हैं: एक बार लीग चरण में, फिर सुपर-4 दौर में और संभवतः फाइनल में.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

40 minutes ago