देश

Budget 2024: बजट को लेकर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, चिदंबरम बोले- वित्त मंत्री ने पढ़ा कांग्रेस का घोषणापत्र

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते समय कई योजनाओं की शुरुआत की. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ा है.

चिदंबरम ने कसा तंज

पूर्व वित्त मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि माननीय वित्त मंत्री ने चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र 2024 पढ़ा.” उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की भी खुशी है कि वित्त मंत्री ने रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ईएलआई) को अपना लिया है, जो कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज नंबर 30 पर है.

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, “मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज 11 से प्रत्येक ट्रेनी को भत्ते के साथ ट्रेनिंग योजना शुरू की है.” उन्होंने वित्त मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काश निर्मला सीतारमण कांग्रेस के घोषणापत्र से कुछ और विचार कॉपी कर पातीं.

पूर्व वित्त मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री ने एंजल टैक्स को खत्म कर दिया है. कांग्रेस कई सालों से इसे खत्म करने की मांग कर रही थी और घोषणापत्र में पेज 31 पर भी ऐसा ही कहा गया है.”

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस पर आगे बात करेंगे. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नौ प्राथमिकताओं को सामने रखा, जिसमें रोजगार, कौशल, कृषि और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Budget 2024: मोदी सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, इनकम टैक्स में किया कटौती का ऐलान, जानें, क्या है नई टैक्स रिजीम

वित्त मंत्री सीतारमण ने अपना सातवां बजट पेश करते हुए कहा, “इस बजट में हम रोजगार, कौशल, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर फोकस करेंगे. उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु अनुकूल किस्मों के लिए कृषि अनुसंधान को बदला जाएगा.” उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है और ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए इसे फिर से चुना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

22 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

23 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

33 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago