Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्वीडन में भारतीय प्रवासियों से मिले भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, इंटरनेशनल आइडिया स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस में देंगे उद्घाटन भाषण

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की और इंटरनेशनल आइडिया कॉन्फ्रेंस में भारत की चुनावी पारदर्शिता, समावेशिता और नवाचार को लेकर मुख्य भाषण दिया.

CEC Gyanesh Kumar

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन के स्टॉकहोम में प्रवास कर रहे भारतीय समुदाय के साथ एक यादगार मुलाकात की. वह 10 से 12 जून 2025 तक आयोजित हो रही इंटरनेशनल आइडिया स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्टोरल इंटेग्रिटी में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासी (NRIs) और ओवरसीज सिटीजन्स ऑफ इंडिया (OCIs) के बीच समावेशी भागीदारी और नागरिक जुड़ाव पर चुनाव आयोग के फोकस को दोहराया. उन्होंने बताया कि आयोग ने प्रवासी भारतीयों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलट मैनेजमेंट सिस्टम (ETPBMS).

भारत के चुनाव प्रबंधन में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित करते हुए, श्री ज्ञानेश कुमार को इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण (Keynote Address) देने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह संबोधन सम्मेलन के पहले दिन यानी 10 जून को होगा.

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, समावेशिता और नवाचार जैसे विषयों पर केंद्रित यह सम्मेलन दुनियाभर के विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर ला रहा है, जिसमें भारत की चुनावी प्रणाली को भी वैश्विक सराहना मिल रही है.

ये भी पढ़ें: मोहाली में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital