देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे. रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए 12 महीने चलने वाली चारधाम यात्रा शुरू कराने की घोषणा की है.

ऊखीमठ से चारधाम यात्रा का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने रविवार को विधिवत केदार बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ से चारधाम यात्रा का ऐलान कर दिया है. उत्तराखंड में लंबे समय से चारधाम शीतकालीन यात्रा को लेकर आवाजें उठती रही हैं. शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने से उत्तराखंड में साल भर देश-विदेश से यात्री दर्शन के लिए आएंगे. इससे वहां के स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी लाभ पहुंचेगा. इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, तीर्थ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही.

अब 12 महीने तक हमारी यात्रा निरंतर चले

उन्होंने कहा, “कोई भी यात्रा तभी सफल होती है, जब हमारे प्रयासों से उसका मार्ग सुगम हो और समय के साथ उसका आयोजन निरंतर चलता रहे. इसी तरह, अब 12 महीने तक हमारी यात्रा निरंतर चले, और हर महीने लोग यहां आते रहें, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. हम सभी को इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं, और एक तरह से इसकी शुरुआत हो चुकी है. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे इस यात्रा को अनवरत जारी रखने का आशीर्वाद हमें दें.”

ये भी पढ़ें- झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीणों ने छेड़ी जंग, कमांडर सहित दो नक्सलियों की पीट-पीट कर हत्या

उन्होंने आगे कहा, “आने वाले समय में यह यात्रा निश्चित रूप से एक गेम चेंजर साबित होगी. साथ ही, हमारे अन्य धार्मिक स्थल जैसे कि गरीबीनारायण, कार्तिक स्वामी, और चारधाम आदि को भी हम एक मास्टर प्लान के तहत विकसित करेंगे. इन स्थानों के साथ-साथ पुरानी काशी, महाराज जी, देवरिया ताल जैसे अन्य स्थलों को भी हम विकास के तहत आगे बढ़ाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

9 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

13 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

29 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

34 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

45 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

53 minutes ago