देश

विस्थापित किसानों के बच्चों को जेवर एयरपोर्ट पर मिलेगी नौकरी, CM योगी आदित्यनाथ की घोषणा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनने वाले जेवर एयरपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं. क्योंकि ये देश का सबसे बडा एयरपोर्ट है जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर के किसान खुशहाल रहें, हमारा यही प्रयास है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफतौर पर कहा है कि दूसरे चरण के लिए भी सरकार किसानों की जमीन आपसी सहमति बनने पर ही लेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जिन विस्थापित किसानों के बच्चे एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस का डिप्लोमा प्राप्त कर लेंगे, उन्हें जेवर हवाईअड्डे  पर ही नौकरी दी जाएगी. इतना ही नहीं अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां से विस्थापित होने वाले किसानों को जहां वह चाहते हैं, उनको वहीं बसाया जाए.

जेवर एयरपोर्ट पर मिलेगी नौकरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर में धार्मिक स्थल, स्कूल, कालेज, खेल का मैदान, ओपन जिम, बाजार की व्यवस्था की जाएगी. जिससे वहां रह रहे लोग अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और देश के विकास की परियोजनाओं में आगे आकर सहयोग कर सकें. इसके साथ ही अगर एक परिवार में दो, तीन, चार या उससे अधिक भाई हों तो उन्हें एक ही जगह बसाए जाने की व्यवस्था की जाए. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि जेवर में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाए ताकि वहां के बच्चों को रोजगार मिल सके, साथ ही वहां रह रहे किसान के बच्चे एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस का डिप्लोमा प्राप्त कर लेते है तो उन्हें जेवर एयरपोर्ट पर ही नौकरी दी जाएगी.

पीएम मोदी करेंगे हवाईअड्डे का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाईअड्डे का निर्माण समय पर होगा और जैसे इसका शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाया गया था, वैसे ही इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथो कराया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

1 minute ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

18 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

20 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

29 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

31 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

38 minutes ago