देश

Tawang Face off: तवांग में भारतीय सेना से झड़प पर चीन ने बोला झूठ, जानें क्या कहा

Tawang Face off: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर चीन की सेना की ओर से प्रतिक्रिया आई है. चीन ने इस झड़प का ठीकरा भारतीय सैनिकों पर फोड़ दिया है. आरोप लगाते हुए चीनी सेना ने कहा कि भारतीय सैनिक अवैध तरीके से विवादिन सीमा को पार किया था. जिसके बाद झड़प हुई.

तवांग मामले (Tawang Face off) पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर उन्हें बाहर खदेड़ दिया. उन्होंने ने बताया कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक का निधन नहीं हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है.

चीनी सेना ने लगाया भारतीय सेना पर आरोप

चीनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने अवैध तरीके से बॉर्डर को पार किया. जिसके बाद चीनी सैनिकों के रास्ते में आए, जिससे विवाद बढ़ गया और झड़प हुई. चीनी सेना ने अपने बयान में कहा कि हमने पेशेवर तरीके से मानकों के तहत मजबूत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद सीमा पर हालात स्थिर है.

भारत अपने जवानों को नियंत्रित करे- चीनी सेना

चीनी सेना के प्रवक्ता लॉन्ग शाओहुआ ने अपने बयान में कहा कि भारत सीमा पर तैनात अपने जवानों को नियंत्रित करे. उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को भारतीय सेना के जवानों ने सीमा को पार करने के बाद रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे चीनी सैनिकों के काम में बाधा डाली, जिसके बाद ये झड़प शुरू हुई.

बॉर्डर पर हालात स्थिर- चीनी विदेश मंत्रालय

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई झड़प पर कहा कि चीन-भारत बॉर्डर पर हालात स्थिर हैं. दोनों ही पक्ष सीमा से जुड़े मुद्दों पर कूटनीतिक और मिलिट्री चैनलों के जरिए बातचीत करते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Tawang Face off: भारतीय सेना ने चीन की कोशिशों को नाकाम किया, हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं- तवांग झड़प पर बोले राजनाथ सिंह

गौरतलब है कि बीते 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प (Tawang Face off) हुई थी. ये मामला आज संसद में भी गूंजा, दोनों सदनों में विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दों को उठाया. जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस मुद्दे पर जवाब भी दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago