परशुराम का कातिल उसका बेटा विठ्ठल ही था (प्रतीकात्मक फोटो)
Karnataka: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पूरे देश को दहला दिया था. अब बिलकुल ऐसा ही मामला कर्नाटक (Karnataka) के बागलकोट में सामने आया है. एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट इतार दिया. फिर शव के 30 से अधिक टुकड़े कर एक बोरवेल के पास फेंक दिया. पुलिस ने शरीर के सभी टुकड़ों को बरामद कर लिया है और आरोपी विठ्ठल कुलाली को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी विठ्ठल ने बताया कि जब भी उसका पिता परशुराम शराब के नशे में होता था, तो वो अपने बेटे के साथ मारपीट करता था. 6 दिसंबर को भी परशुराम ने शराब के नशे में बेटे विठ्ठल के साथ मारपीट की. जिससे गुस्सा होकर विठ्ठल ने अपने पिता को एक रॉड से मारना शुरू कर दिया. इस दौरान परशुराम की मौत हो गई.
पुलिस पूछताछ में आरोपी विठ्ठल ने बताया कि हत्या करने के बाद अपने पिता के शव के 32 टुकड़े किए. फिर बागलकोट के मुधोल के बाहरी इलाके पर एक खेत में बोरवेल के पास शव को हिस्सों को फेंक दिया.
कुछ दिन बाद बोरवेल के पास से बदबू आने लगी. जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे शरीर के कई टुकड़े मिले. पुलिस को मृतक के बेटे पर शक हुआ. आरोपी विठ्ठल को पुलिस थाने लेकर आई. पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की है.
पुलिस के मुताबिक, परशुराम को शराब पीने की आतद थी. वो आए दिन नशे में लड़ाई करता था. जिसकी वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर अलग रहती थी.
ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आफताब के पोस्ट नार्कों में नहीं मिली पुख्ता जानकारी, ‘ब्रेन मैपिंग’ से बाहर आ सकता है सच!
वहीं पुलिस ने शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कुछ और नए खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल कर्नाटक (Karnataka) पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…