देश

CJP या AAP का नया अवतार? 10 में से 6 निकले ‘झाड़ू’ वाले…जानें ‘कॉकरोच पार्टी’ की नई लिस्ट का काला सच

CJP Leadership Row: हाल ही में चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने राष्ट्रीय स्तर के नए संगठनात्मक ढांचे का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के एक आंदोलन के बाद महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुई दो दिवसीय बैठक में पार्टी ने अपनी पहली पंक्ति तैयार की. लेकिन इस नए राजनीतिक सनसनी के चेहरों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, CJP में शीर्ष पदों पर काबिज होने वाले अधिकतर बड़े चेहरों लगभग 10 में से 6 का सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध आम आदमी पार्टी(CJP AAP Connection) से बताया जा रहा है.

 

अभिजीत दीपके की पहले ही खुल चुकी है पोल(CJP AAP Connection)

CJP के संस्थापक और नए राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए अभिजीत दीपके को लेकर कथित तौर पर बड़ा दावा किया गया है. जानकारी के मुताबिक, वह अमेरिका जाने से पहले साल 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया और रणनीतिक विंग के अहम कार्यकर्ता रह चुके हैं. दीपके ने खुद भी कई मौकों पर स्वीकार किया है कि वह पूर्व में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए रणनीतिक तौर पर काम कर चुके हैं.

आशुतोष रांका: राजस्थान से दिल्ली तक AAP का चेहरा

CJP में सह-संयोजक और प्रवक्ता की भूमिका संभालने वाले आशुतोष रांका का नाम भी AAP के बड़े चेहरों से जोड़ा जा रहा है. सूत्रों और उपलब्ध रिकॉर्ड्स के अनुसार, आशुतोष रांका राजस्थान में आम आदमी पार्टी के बड़े पदाधिकारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं. इतना ही नहीं, कथित तौर पर उन्होंने फरवरी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की कमान भी संभाली थी.

महाराष्ट्र में AAP यूथ विंग के संयोजक अजिंक्य शिंदे

पार्टी के सबसे अहम पद यानी राष्ट्रीय संगठन प्रभारी की कमान अजिंक्य शिंदे को सौंपी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के अनुसार, अजिंक्य शिंदे का AAP से पुराना और गहरा नाता रहा है. दावा किया जाता है कि वह महाराष्ट्र में AAP यूथ विंग के संयोजक रहने के साथ-साथ पार्टी की नेशनल ऑर्गनाइजेशनल बिल्डिंग टीम का हिस्सा रहे हैं. CJP में उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

योगेश इंगले: पुणे में AAP के सक्रिय कार्यकर्ता

कथित तौर (CJP AAP Connection) पर ये महाराष्ट्र के पुणे में आम आदमी पार्टी के एक सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी के रूप में जुड़े रहे हैं. वर्तमान में उन्हें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के वेस्ट ज़ोन के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विजय रेड्डी मल्लांगी: ‘झाड़ू चलाओ यात्रा’ के प्रणेता

CJP के साउथ ज़ोन और मीडिया विभाग के प्रमुख बनाए गए विजय रेड्डी मल्लांगी को लेकर जानकारी मिली है कि वह तेलंगाना में AAP के सक्रिय नेता और ‘झाड़ू चलाओ यात्रा’ जैसे स्थानीय आंदोलनों की अगुवाई कर चुके हैं. इसी तरह, वेस्ट ज़ोन में जिम्मेदारी पाने वाले योगेश इंगले पुणे में AAP के समर्पित सदस्य बताए जा रहे हैं, जबकि नॉर्थ ज़ोन में शामिल किए गए अंकित भारद्वाज का नाम भी AAP के पूर्व वालंटियर के रूप में सामने आ रहा है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की एक कॉल के बाद देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, जानिए फोन पर क्या हुई बात

सौरभ दास का भी AAP से पुराना नाता

CJP के सह संयोजक और आंदोलन के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे सौरभ दास भले ही ‘आप’ के आधिकारिक तौर पर सदस्य नहीं हों, लेकिन वह अरविंद केजरीवाल की पार्टी का समय-समय पर समर्थन करते रहे हैं. ज्ञात रहे जस्टिस स्वर्ण कांता के खिलाफ जब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने मोर्चा खोला तो सौरभ दास भी उनके साथ ही थे. उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता को लेकर कई दावे किए जिन्हें आधार बनाकर AAP के नेताओं ने जज पर सवाल खड़े किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

3 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

19 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

29 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

43 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago