देश

CJP वालों सीख लो! क्या हैं JPSC आंदोलन के 4 ‘कोड ऑफ कंडक्ट’? जमकर हो रही तारीफ

CJP protest vs JPSC protest: आंदोलन शब्द सुनते ही अक्सर दिमाग में क्या तस्वीर आती है? नारेबाजी, भीड़, धक्का-मुक्की, पुलिस से टकराव और कभी-कभी हिंसा. लेकिन झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इस सोच को पूरी तरह बदलने की कोशिश की है. यहां हजारों छात्र अपने भविष्य, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सड़कों पर हैं. लेकिन इस आंदोलन की सबसे बड़ी पहचान उनकी भीड़ नहीं, बल्कि उनका अनोखा अनुशासन बन गया है.

प्रदर्शन स्थल पर छात्रों ने अपनी मांगों के साथ एक पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में उनके Code of Conduct लिखें गए हैं. इसमें उनके प्रदर्शन की गाइडलाइन साफ दर्ज हैं. ऐसे में इसे लेकर अब CJP के प्रदर्शन को सीख दी जा रही है.

क्या है रांची का ‘कोड ऑफ कंडक्ट’? (Why are JPSC Protest Poster Viral)

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र पिछले 14 दिनों से JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों की मुख्य मांग 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराना है. इसी आंदोलन स्थल पर छात्रों ने हाथ से लिखा हुआ एक पोस्टर लगाया है, जिस पर ‘CODE OF CONDUCT’ लिखा है. इसके तहत चार मुख्य नियम तय किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: अरे..अरे..! उमर अब्दुल्ला को क्या हुआ? अचानक मिलाने लगे RSS के सुर में सुर

  • पहला नियम: मंच का इस्तेमाल केवल आंदोलन और छात्रों के मुद्दों के लिए होगा. यहाँ किसी भी तरह की राजनीतिक, जातीय या राष्ट्र-विरोधी टिप्पणी नहीं की जाएगी.
  • दूसरा नियम: आंदोलन के दौरान सिर्फ JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दों पर ही बात होगी.
  • तीसरा नियम: किसी भी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आरोप लगाने या अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने से बचा जाएगा.
  • चौथा नियम: पूरा आंदोलन संविधान और कानून की मर्यादा में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल? (JSSC recruitment controversy Update)

छात्रों का यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूज़र्स का कहना है कि यह पोस्टर शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन की एक मिसाल है. लोगों ने लिखा कि आंदोलन सिर्फ नारेबाजी या हंगामे का नाम नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों की लड़ाई मर्यादा और संविधान के दायरे में रहकर भी लड़ी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र कट्टरपंथ पर सर्जिकल स्ट्राइक:  114 प्रकाशनों पर बैन, किन-किन पत्रिकाओं पर गिरी गाज?

CJP के प्रदर्शन से हो रही तुलना (JPSC Protest Code of Conduct)

आज जब अक्सर आंदोलन हिंसा, टकराव और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की वजह से सुर्खियां बनते हैं, ऐसे समय में रांची के छात्रों ने CJP जैसे उग्र प्रदर्शनकारियों को एक बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए शोर और उपद्रव नहीं, बल्कि संयम, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य भी काफी होते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

11 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

14 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

27 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

46 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

58 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago