देश

‘कार्यकर्ता खा रहे डंडे, प्रवक्ता दाब रहे बर्गर’, विजेता दहिया का Video वायरल, CJP ने हटाया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा धांधली के नाम पर आंदोलन चलाने का दावा करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘गंभीर’ आंदोलन की पोल सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो (CJP Burger Viral Drama) ने पूरी तरह खोलकर रख दी है. दरअसल जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर जब पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ रहे थे और हंगामे का माहौल था, ठीक उसी वक्त पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विजेता दहिया मजे से बर्गर का लुत्फ उठा रहे थे.

इस असंवेदनशील आचरण का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने पार्टी और उसके नेताओं की जमकर क्लास लगा दी. किरकिरी होती देख सीजेपी (CJP) ने आनन-फानन में सफाई जारी करते हुए अपने ही प्रवक्ता विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया है.

 

जानिए क्या है बर्गर वाला विवाद?(CJP Vijeta Dahiya Burger Viral)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 20 जुलाई का बताया जा रहा है, जब जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र होकर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. एक तरफ जहां पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर नारेबाजी और हंगामे में व्यस्त थे, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा और प्रवक्ता विजेता दहिया आंदोलन स्थल से गायब होकर एक रेस्टोरेंट में आराम से बैठकर बर्गर खाते कैमरे में कैद हो गए.

बता दें कि इस वीडियो (CJP Burger Viral Drama) के सामने आते ही लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया कि ‘क्रांति’ लाने निकले नेताओं का असली मकसद आंदोलन चलाना है या फिर मीडिया फुटेज के बीच बर्गर पार्टी मनाना है.

यह भी पढ़ें: सदन में चर्चा का मकसद या केवल राजनीति! नीट मामले पर स्पीकर के दर पहुंचा विपक्ष, जानें क्या बोलीं प्रियंका?

किरकिरी के बाद CJP का कड़ा एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल और फजीहत से बचने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने ही नेता से पल्ला झाड़ लिया. पार्टी ने कहा कि जब कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उस वक्त प्रवक्ता का ऐसा व्यवहार अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना और बर्दाश्त के बाहर है. सीजेपी ने इसे अपने आंदोलन के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए विजेता दहिया को प्रवक्ता पद के साथ-साथ पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से पूरी तरह से मुक्त कर दिया.

हालांकि, अपनी सफाई में दहिया का कहना था कि वे प्रदर्शन खत्म होने के बाद फ्रेश होने गए थे और भूख लगने पर बर्गर खा लिया था, जिसे बेवजह तूल(CJP Burger Viral Drama) दिया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago