देश

‘रोज लग रही ड्रिप, पर…’, बीमार पड़े कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके

Abhijit Dipke Typhoid: जंतर-मंतर पर नीट विवाद को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके टाइफाइड की चपेट में आ गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर दी है. हालांकि, बीमारी के बावजूद उनके तेवर ढीले नहीं पड़े हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि आंदोलन अपने अंजाम तक पहुंचकर रहेगा.

आंदोलन की रफ्तार नहीं होगी धीमी

अभिजीत दिपके ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें ‘टाइफाइड’ होने की पुष्टि हुई है.

अभिजीत ने कहा, ‘मेरा इलाज चल रहा है और मुझे रोजाना IV ड्रिप लगाई जा रही है. लेकिन मेरी इस बीमारी की वजह से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की गति धीमी नहीं पड़ेगी. हमारा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.’

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच जानिए उन बड़े नेताओं के बारे में जिन्होंने पहले भी छोड़ी हैं सत्ता की कुर्सियां!

सफलता जरूर मिलेगी

दिपके ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सीजेपी समर्थकों और छात्रों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने आंदोलन के विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर छात्र और समर्थक इसी तरह एकजुट होकर और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करते रहे, तो सरकार को उनकी जायज मांगें माननी ही पड़ेंगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा.

गौरतलब है कि सीजेपी के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ यह आंदोलन चलाया जा रहा है. प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, बड़े सुधारों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई से पंढरपुर तक भक्ति का उत्साह, मेयर रितु तावड़े ने की महापूजा, CM फडणवीस ने मांगा समृद्ध महाराष्ट्र का आशीर्वाद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

36 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

56 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago