Categories: देश

Haryana: अंबाला में बजरंग दल और ईसाई समाज के लोगों के बीच धर्मांतरण के आरोप को लेकर टकराव, कई घायल

हरियाणा के अंबाला में रविवार (28 दिसंबर) को बजरंग दल और ईसाई समाज के लोगों के बीच टकराव हो गया. गांव बरनाला में किराए के एक मकान में ईसाई समाज के लोग इकट्ठा होकर प्रार्थना सभा कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर मौके पर बजरंग दल के लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया. मामले की सूचना मिलने के बाद अंबाला पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया.

हमले में कई लोग घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बरनाला गांव में एक किराए के कमरे में ईसाई समाज के लोग बीते तीन साल से प्रार्थना कर रहे हैं. इसकी जानकारी बजरंग दल के सदस्यों को मिली तो वह गांव में पहुंचे और ईसाई समाज के लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया. दोनों पक्षों की तरफ से आरोप प्रत्यारोप के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों ने एक दुसरे पर हमला कर दिया. कई लोगों को चोट भी पहुंची है.

थाना पंजोखरा के SHO ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली की बरनाला में झगड़ा हो रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां पर विक्रम नामक शख्स जो क्रिश्चियन है, इन्होंने तीन साल से किराये पर एक कमरा ले रखा है. ईसाई समाज के लोग वहां प्रार्थना करते हैं.

प्रार्थना की जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने ईसाई समाज के लोगों से कहा कि यहां पर धर्म परिवर्तन का कार्य न करें. इस दौरान उनकी आपस में कहा सुनी हुई और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है. पुलिस जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

लालच देकर धर्मांतरण का आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि बरनाला में लंबे समय से धर्मांतरण का कार्य चल रहा था. इसकी सूचना मिलने पर हमारी टीम पता करने के लिए मौके पर पहुंची. वहां, टीम ने मौके पर देखा कि पाखंड द्वारा धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा था.

हमने कहा कि आप लालच देकर धर्मांतरण क्यों करा रहे हो, जबकि तुम में से भी कोई ईसाई नहीं है, तुम भी हिंदू हो. इतनी बात कही तो इन्होंने गाली गलौज करना शुरू की और हमला कर दिया. इस दौरान हमारे एक कार्यकर्ता को सिर में गहरी चोट आई है, जिसका मेडिकल कराया है. एसएचओ को हमने इस मामले की शिकायत दे दी है.

जय श्री राम का नारा लगाया

वहीं विक्रम एलियाजर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बरनाला में करीब चार साल से चर्च लगा रहा हूं. आज तक कोई ऐसी बात नहीं हुई. आज सुबह 11.30 बजे के आसपास कुछ शरारती तत्व आते हैं और जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं. हमारे कुछ लोगों ने उनसे जाकर पूछा कि आपको क्या दिक्कत है. तो उन्होंने आरोप लगाया कि यहां धर्म परिवर्तन का कार्य चल रहा है, इसे हम नहीं होने देंगे.

हमने उनसे कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. तो उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया. हमारे कुछ भाइयों के सिर पर चोट लगी है और कई बहनों के हाथ टूटे हैं. कुछ बच्चों के सिर पर भी चोट लगी है. घायलों का मेडिकल कराया गया है. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. विक्रम एलियाजर पुलिस से अपील की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.


ये भी पढ़ें: CM आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश? ट्रांसपोर्ट विभाग ने केजरीवाल के दावे को बताया बेबुनियाद


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago