दुनिया

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में धू-धू कर जला विमान, 181 यात्रियों में से 2 ही बच पाए, सामने आया भयावह वीडियो

South Korea Plane Crash News: उत्‍तर-पूर्वी एशियाई देश दक्षिण कोरिया में भयंकर विमान हादसा हुआ. वहां मुआन शहर में जे-जू एयर का एक विमान रनवे से उतरकर बाड़ से टकरा गया, जिससे भीषण आग लग गई. विमान में कुल 181 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 179 की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

मृतकों में 5 छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम थी. मृतकों में सबसे छोटा यात्री तीन साल का था.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रविवार, सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जब फ्लाइट 7C2216, जो बैंकॉक से लौट रही थी, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भयंकर दुर्घटना में जवान बच्चों सहित 100 से ज्‍यादा यात्री मारे गए हैं. जबकि दो फ्लाइट अटेंडेंट्स को बचा लिया गया है.

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय टीवी चैनलों पर काले धुएं के गुबार और विमान की जलती हुई तस्वीरें दिखाई दीं.

मुआन हवाई अड्डे पर विमान की टक्कर के बाद आग लग गई थी. बचाव कार्य लगातार जारी है.

अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है. इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह से बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़िए: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सफलतापूर्वक पहला फ्लाइट वैलिडेशन टेस्ट किया, फर्स्ट फेज में 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago