देश

New Year 2025 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, विशेष इंतजाम किए गए

दिल्ली में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हमेशा की तरह इस साल भी ज़ोरदार उत्साह और उमंग के साथ जश्न मनाया जाएगा. बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में नए साल का स्वागत करने पहुंचेंगे. इस मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है.

31 दिसंबर, 2024 की रात 8 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंध

दिल्ली के कनॉट प्लेस और उसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. ये सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होंगे.

प्रतिबंधित मार्ग

कनॉट प्लेस की ओर इन स्थानों से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे

1. मंडी हाउस राउंडअबाउट
2. बंगाली मार्केट राउंडअबाउट
3. रंजीत सिंह फ्लाईओवर का उत्तर छोर
4. मिंटो रोड – दीन दयाल उपाध्याय मार्ग चौराहा
5. मुंजे चौक (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
6. आर.के. आश्रम मार्ग – चित्रगुप्त मार्ग चौराहा
7. गोल मार्केट राउंडअबाउट
8. जीपीओ राउंडअबाउट
9. पटेल चौक
10. कस्तूरबा गांधी रोड – फिरोज शाह रोड चौराहा
11. जय सिंह रोड – बांग्ला साहिब लेन
12. विंडसर प्लेस राउंडअबाउट

कनॉट प्लेस के अंदरूनी, मध्य या बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे.

पार्किंग की व्यवस्था

कनॉट प्लेस के आसपास वाहन पार्किंग के लिए निम्नलिखित स्थान उपलब्ध रहेंगे:

1. गोल डाकखाना के पास
2. काली बाड़ी मार्ग
3. पंडित पंत मार्ग
4. भाई वीर सिंह मार्ग
5. पटेल चौक के पास, आकाशवाणी के पीछे
6. मंडी हाउस के पास, कोपरनिकस मार्ग
7. मिंटो रोड के पास, डी.डी. उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड
8. पंचकुइयां रोड के पास, आर.के. आश्रम मार्ग और चित्रगुप्त रोड
9. केजी मार्ग-फिरोज शाह रोड चौराहा
10. बंगाली मार्केट राउंडअबाउट के पास, बाबर रोड और तानसेन मार्ग
11. विंडसर प्लेस के पास
12. राजेंद्र प्रसाद रोड
13. रायसीना रोड
14. गोल मार्केट के पास, पेशवा रोड और आर.के. आश्रम रोड

नोट: पार्किंग स्थान सीमित हैं और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध होंगे. अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी.

इंडिया गेट पर यातायात प्रतिबंध

इंडिया गेट के आसपास भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वाहनों को सी-हेक्सागन और उसके आसपास जाने की अनुमति नहीं होगी.

ट्रैफिक को निम्नलिखित स्थानों से डायवर्ट किया जाएगा

1. क्यू-पॉइंट
2. एमएलएनपी राउंडअबाउट
3. सुनेहरी मस्जिद राउंडअबाउट
4. मार-जनपथ राउंडअबाउट
5. राजपथ-रफी मार्ग
6. विंडसर प्लेस राउंडअबाउट
7. राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ
8. केजी मार्ग-फिरोज शाह रोड
9. मंडी हाउस राउंडअबाउट
10. डब्ल्यू-पॉइंट
11. मथुरा रोड-पूराना किला रोड
12. मथुरा रोड-शेरशाह रोड

आगंतुकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. मथुरा रोड/भैरों रोड पर यातायात भीड़भाड़ की संभावना है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा निम्नलिखित यातायात उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी:

1. नशे में गाड़ी चलाना
2. ओवरस्पीडिंग
3. स्टंट बाइकिंग
4. लापरवाह और खतरनाक ड्राइविंग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि लोग नव वर्ष का जश्न मनाएं, लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

23 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

23 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

49 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago