खेल

New Year 2025 का आगाज: टीम इंडिया के लिए होगी नई शुरुआत, ऐसा रहेगा भारत का शेड्यूल

2025 का आगाज हो चुका है, और भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल नई चुनौतियां और बड़े अवसर लेकर आया है. पिछले साल की मिली-जुली कामयाबियों और निराशाओं को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया इस साल एक नई शुरुआत करने को तैयार है. टी20 वर्ल्ड कप की शानदार जीत ने जहां फैंस को खुशियों का तोहफा दिया, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हुई हार ने कई सवाल खड़े किए. साल 2024 का आखिरी टेस्ट भारतीय टीम ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जिसमें उसे 184 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा.

इस बार भारतीय टीम के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. चैम्पियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, और कई हाई-वोल्टेज सीरीज 2025 को खास बनाएंगी. क्या यह साल टीम इंडिया के लिए नई इबारत लिखेगा? आइए, जानते हैं इस साल का पूरा शेड्यूल.

3-7 जनवरी: सिडनी टेस्ट (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)

नए साल का पहला टेस्ट भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेलेगी. यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मुकाबला होगा. फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है.

इंग्लैंड का भारत दौरा

इसके बाद भारतीय टीम की फ्रेश सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ होगी. इंग्लैंड की टीम जोस बटलर की कप्तानी में भारत का दौरा करेगी. इस दौरे में 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे.

22 जनवरी: पहला टी20 (कोलकाता)
25 जनवरी: दूसरा टी20 (चेन्नई)
28 जनवरी: तीसरा टी20 (राजकोट)
31 जनवरी: चौथा टी20 (पुणे)
2 फरवरी: पांचवां टी20 (मुंबई)
6 फरवरी: पहला वनडे (नागपुर)
9 फरवरी: दूसरा वनडे (कटक)
12 फरवरी: तीसरा वनडे (अहमदाबाद)

2025 में बड़े टूर्नामेंट्स का शेड्यूल

2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई अहम टूर्नामेंट्स भी होंगे. फरवरी-मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा. इसके अलावा जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. अगर भारत क्वालिफाई करता है, तो यह खिताब जीतने का बड़ा मौका होगा.

19 फरवरी – 9 मार्च: चैंपियंस ट्रॉफी 2025

20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश
23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड
4 मार्च: सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर)
9 मार्च: फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

11-15 जून: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (लॉर्ड्स, लंदन, क्वालिफाई करने पर)

इंग्लैंड दौरा (जून-अगस्त)

20-24 जून: पहला टेस्ट (हेडिंग्ले)
2-6 जुलाई: दूसरा टेस्ट (एजबेस्टन)
10-14 जुलाई: तीसरा टेस्ट (लॉर्ड्स)
23-27 जुलाई: चौथा टेस्ट (मैनचेस्टर)
31 जुलाई-4 अगस्त: पांचवां टेस्ट (ओवल)

आगे के प्रमुख मुकाबले

अगस्त: बांग्लादेश दौरा (3 वनडे और 3 टी20 मैच)
अक्टूबर: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट (घरेलू सीरीज)
अक्टूबर-नवंबर: टी20 एशिया कप
नवंबर: ऑस्ट्रेलिया दौरा (3 वनडे और 5 टी20 मैच)
नवंबर-दिसंबर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 (घरेलू सीरीज)

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

16 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

39 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

50 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

58 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago