देश

Odisha में विवाहेतर संबंध को लेकर खानाबदोश समूहों के बीच झड़प, 5 लोगों की मौत

ओडिशा के सुंदरगढ़ के करमडीही इलाके में मंगलवार रात को कथित विवाहेतर संबंध को लेकर खानाबदोश समूहों के बीच झड़प (Odisha Tribes Conflict) हो गई. इस झड़प में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई.

तीन राज्यों से आए थे आदिवासी

तीन आदिवासी परिवार जिसमें एक महाराष्ट्र के वर्धा, एक झारखंड के धनबाद और एक बिहार के छपरा से 4-5 दिन पहले सुंदरगढ़ आया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्याओं के पीछे विवाहेतर संबंध होने का संदेह है. डीआईजी पश्चिमी रेंज राउरकेला बृजेश राय ने बताया कि हमलावर एक महिला और चार बच्चों को लेकर भाग गए हैं, जिनमें शिकायतकर्ता के दो बच्चे भी शामिल हैं.

बस स्टॉप और ट्रेनों की जांच के लिए किया गया सतर्क

डीआईजी राय ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं, जबकि पूरी जांच की निगरानी सुंदरगढ़ एसपी द्वारा की जा रही है. डीआईजी राय ने कहा, “हमने इलाकों की जांच के लिए पहले ही डॉग स्क्वायड, वैज्ञानिक और तकनीकी टीमों को तैनात कर दिया है. आस-पास के अन्य शहरों की पुलिस को बस स्टॉप और ट्रेनों की जांच करने के लिए सतर्क कर दिया गया है. अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी के लिए भी पुलिस टीमें गठित की गई हैं.”

पिछले कुछ वर्षों में इसी तरह की घटनाओं जांच कर रहे हैं

घटना के पीछे कारणों के बारे में पूछे जाने पर डीआईजी राय ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खानाबदोश जनजातियों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद था, जिसके बारे में वे पीड़ितों की हालत में सुधार होने के बाद विस्तार से जांच करेंगे. घायलों का इलाज सुंदरगढ़ के जिला मुख्यालय अस्पताल में किया जा रहा है. राउरकेला डीआईजी ने कहा, “हम पिछले कुछ वर्षों में अन्य राज्यों में हुई इसी तरह की घटनाओं सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं. पीड़ितों के बयानों के आधार पर, हमें घटना में चार लोगों के शामिल होने का संदेह है. यह शुरूआती चरण है. हम मामले की विस्तार से जांच कर रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago