कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यह झड़प हुई है. इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे.
वहीं इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता हो. यह केवल असम में नहीं हो रहा है. आपसे कहा जा रहा है कि आपको RSS और इस पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए. आपसे कहा जा रहा है कि आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता. ”
नागालैंड से असम पहुंची थी यात्रा
राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नागालैंड से असम में प्रवेश कर चुकी है. राहुल की यह यात्रा 25 जनवरी तक असम में ही रहेगी. हालांकि एक दिन के लिए यात्रा अरुणाचल प्रदेश में गई थी लेकिन फिर अगले ही दिन पुनः लौट आई. इसके बाद 22 जनवरी को न्याय यात्रा ने मेघालय में प्रवेश किया लेकिन आज 23 जनवरी को फिर असम पहुंच गई. बता दें कि राहुल की न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है.
सांसद गौरव गोगोई ने साधा बीजेपी पर निशाना
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “भाजपा सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा. भाजपा सरकार समझ नहीं पा रही है कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है.”
जहां रावण होता है वहां महिलाएं असुरक्षित होती हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा, “राहुल गांधी का नाम अब तक किसी भ्रष्टाचार मामले में शामिल नहीं हुआ है. रावण कौन है? जिसने मां सीता का अपहरण किया. आज पूरे देश में असम की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. जहां रावण होता है वहां महिलाएं असुरक्षित होती हैं.”
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपको गुलाम बना रहे
वहीं मैसूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सरकार द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया.
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…