देश

कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपको गुलाम बना रहे

Rahul Gandhi Nyay Yatra Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची लेकिन असम पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया. राहुल गांधी इस काफिले के साथ गुवाहाटी में जाना चाहते थे. पुलिस ने गुवाहाटी जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस के समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई.

पुलिस से भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

असम पुलिस ने यात्रा रोकने के पीछे तर्क दिया कि अगर यात्रा शहर के अंदर जाती है तो यातायात व्यवस्था खराब हो सकती है. प्रशासन ने यात्रा को रिंग रोड़ से ओर ले जाने को कहा तो कांग्रेसी बिफर गए और पुलिस ने उनकी झड़प हो गई.

यह भी पढ़ेंः बिहार में सियासी सरगर्मियां बढ़ी, राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बता दें कि पिछले कई दिनों से राहुल गांधी असम की सरकार पर निशाना साध रहे हैं. असम सरकार को राहुल गांधी देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बता चुके हैं. कांग्रेस ने सीएम सरमा पर यात्रा को प्रभावित करने का आरोप लगाया. उधर सीएम सरमा भी कांग्रेस की न्याय यात्रा को माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कुछ जिलों में नहीं जाने का सुझाव दे चुके हैं.

25 जनवरी तक असम में रहेगी यात्रा

राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नागालैंड से असम में प्रवेश कर चुकी है. राहुल की यह यात्रा 25 जनवरी तक असम में ही रहेगी. हालांकि एक दिन के लिए यात्रा अरुणाचल प्रदेश में गई थी लेकिन फिर अगले ही दिन पुनः लौट आई. इसके बाद 22 जनवरी को न्याय यात्रा ने मेघालय में प्रवेश किया लेकिन आज 23 जनवरी को फिर असम पहुंच गई.

यह भी पढ़ेंः मिजोरम में बड़ा हादसा, लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग हुए जख्मी

राहुल की न्याय यात्रा का आज 10वां दिन

बता दें कि राहुल की न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है. 10वें दिन यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने युवाओं के साथ बातचीत कर की. उन्होंने छात्रों से कहा कि मैं आपसे विवि आकर बात करना चाहता था लेकिन मैं ये समझना चाहता हूं आपको क्या-क्या परेशानी आ रही है.

राहुल गांधी ने काॅलेज के छात्रों से की बात

राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि आपको अपने राज्य में अपनी भाषा बोलने से रोका जा रहा है. आपको कहा जा रहा है कि आप अपनी आंखें बंद करके इस देश की सरकार की बातें माननी है। आपको अपना इतिहास भूलना होगा. भाजपा और आरएसएस आपको गुलाम बनाने की कोशिशें कर रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

21 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

56 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago