Meghalaya News: सफाई करते हुए ग्रामीण
Meghalaya News: मेघालय में दी हिमालयन क्लीन अप 2023 का आयोजन किया गया. मेघालय इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (MIMDI) ने इसके लिए तैयारियां की थीं. शनिवार को उमसिनिंग ब्लॉक के मावलिंगाई गांव में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपंन्न किया गया. इस कार्यक्रम के तहत आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया. वहीं, आम जनता, सरकारी एजेंसियों और पारंपरिक संस्थानों को गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे के खतरों के बारे में बताया गया. गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे, विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे का पर्यावरण और लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है.
बता दें कि सफाई अभियान में मावलिंगाई दरबार के सदस्यों और इलाके के लोगों के अलावा एमआईएमडीआई के पदाधिकारियों ने भाग लिया. वहीं, अधिकारियों ने प्रमुख प्रदूषणकारी ब्रांडों की पहचान करने के लिए एकत्रित कचरे का ब्रांड ऑडिट भी किया.
यह भी पढ़ें: ‘जून 2024 तक स्मार्ट सिटी बन जाएगा श्रीनगर, 320 करोड़ रुपये की 56 परियोजनाओं पर काम हुआ पूरा’
एमआईएमडीआई के सचिव सुभाषीश दास गुप्ता ने मावलिंगाई में सफाई करने की अनुमति के लिए दोरबार श्नोंग को धन्यवाद दिया. उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण की ओर बढ़ती लोगों की आदत के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि यूज एंड थ्रो के कारण हमारे आसपास कचरे का ढेर लग जाता है. वहीं, बांस की 15 टोकरियां गांव के दोरबार को सौंपी गईं, ताकि गांव के विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर कूड़ेदान के रूप में इस्तेमाल किया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…