देश

‘तुरंत बंद कर दो ऐसे सभी कोचिंग सेंटर…’, आखिर हाईकोर्ट ने दिल्ली MCD को क्यों दिया ऐसा आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) एवं दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को निर्देश दिया कि वे अग्नि सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन कर चल रहे कोचिंग सेंटरों को तुरंत बंद करे. कोर्ट ने ऐसे कोचिंग सेंटरों को बंद करने के पहले के निर्देश पालन नहीं करने पर एमसीडी को कड़ी फटकार भी लगाई.साथ ही ऐसे कोचिंग सेंटरो के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा एवं न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा की पीठ ने कहा कि आप कोई गेम खेलना चाहते है ? क्या आप बुराइयां निकालने की कोशिश कर रहे हैं?

पीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा

पीठ ने कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद नाराजगी जताते हुए कहा इसे बंद करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आपने इसे बंद नहीं किया.अब कुछ मत कहो. पीठ ने कहा कि एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) वह काम कर रहे हैं, जो एमसीडी को करना चाहिए. आपने गड़बड़ी की है.आप उन सभी चार सेंटरों को बंद कर देंगे जिनकी पहचान की गई है. पीठ ने कहा कि हमारे सीलिंग निर्देशों के आलोक में हम एमसीडी/डीडीए को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं. वह इस तरह के परिसर को सील कर दे.

कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण का आदेश

कोर्ट ने पहले वकीलों की एक टीम को मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण का आदेश दिया था.पीठ ने अधिकारियों से उसके परिसर के बाहर लगाए गए बिजली के उपकरणों को स्थानांतरित करने को कहा था जो खतरनाक हो सकते हैं.उसका यह आदेश कोचिंग सेंटरों के संचालन को लेकर दाखिल कई याचिकाओं पर आया,जिसमें से एक जून 2023 में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का स्वत: संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने दर्ज किया था.

निरीक्षण में क्या मिला

न्यायमित्र गौतम नारायण ने अदालत को बताया कि अप्रैल में दो बार इलाके का निरीक्षण किया गया और पता चला कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने जिन कोचिंग सेंटरों को बंद करने का दावा किया था,वे अभी भी एक नए नाम से चल रहे हैं. जबकि उक्त सेंटर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक मानदंडों को पूरा नहीं कर रहा है. एक सेंटर के प्रवेश द्वार पर ही मीटर लगा हुआ था जो आग लगने की स्थिति में रास्ता बंद कर देगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

37 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

41 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago