देश

मैला ढोते समय जान गंवाने वाले सफाईकर्मी की पत्नी को कोर्ट ने दिया बढ़ा हुआ मुआवजा देने का निर्देश

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2017 में सिर पर मैला ढोते समय जान गंवाने वाले सफाईकर्मी की पत्नी को 30 लाख रुपए का मुआवजा देने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दो सदस्यीय पीठ के समक्ष अपील दाखिल की है। दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने इस मामले में मृतक की पत्नी को नोटिस जारी किया और संबंधित अधिकारियों से उसे छह सप्ताह के भीतर बढा हुआ मुआवजा देने का निर्देश दिया।

दिल्ली सरकार के वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने पीठ को बताया कि एकल पीठ के आदेश पर मृतक की पत्नी को उसी महीने 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया था, जिस महीने उसके पति की मौत हुई थी। अब यह मामला बंद हो गया। इसलिए इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश लागू नहीं होता जिसमें कहा गया है कि सिर पर मैला ढोने के दौरान जान गंवाने वालों के आश्रितों को दिए जाने वाले मुआवजे को बढाकर 30 लाख रुपए कर दिया गया था।

बढ़ी हुई राशि के भुगतान का निर्देश

वकील ने यह भी कहा कि मुआवजे की राशि सरकारी खजाने से दी जाती है, इसलिए वर्तमान सरकारी नीति के अनुसार भुगतान हो जाने के बाद इस मामले को बंद कर दिया जाना चाहिए। अब बंद हुए मामलों में बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाता है तो उससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी। कोर्ट ने कहा कि आप इस मामले में राशि का भुगतान करें, हम देखेंगे। सरकार के अधिकारों एवं तकरे पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना उसे छह सप्ताह में बढी हुई राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: जेल से छूटने पर बोले CM केजरीवाल— हमारा देश 4,000 साल से भी पुराना है, यहां जिसने भी तानाशाही करनी चाही, लोगों ने उसे बर्दाश्त नहीं किया

सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में केंद्र और राज्य सरकारों से देश भर में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने को कहा था। साथ ही सीवर की सफाई के दौरान मरने वालों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 30 लाख रुपए भी देने को कहा था। याचिकाकर्ता महिला के पति की सीवर के अंदर काम करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 6 अगस्त, 2018 को दम घुटने से मृत्यु हो गई थी। उसने एकल पीठ से कहा था कि उन्हें पहले ही 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है, लेकिन उसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप बढ़ाकर 30 लाख रु पए दिया जाना चाहिए।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago