झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
CM Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े कथित धन शोधन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज (31 जनवरी) ईडी के सामने पेश होंगे. सियासी गलियारों में चर्चाएं चल रही हैं कि हेमंत सोरेन को आज ईडी गिरफ्तार कर सकती है, अगर ऐसा होता है तो हेमंत सोरेन सीएम पद की कुर्सी अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं. हालांकि सीएम सोरेन का अगला कदम क्या होगा, ये प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर निर्भर करेगा.
माना जा रहा है कि झारखंड की अगली सीएम कल्पना सोरेन हो सकती हैं. कल्पना सोरेन के सीएम बनने के कयासों को उस वक्त और बल मिल गया, जब मंगलवार (30 जनवरी) को हेमंत सोरेन ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. कल्पना का विधायक न होते हुए भी बैठक में मौजूद रहना इस बात के संकेत हैं कि उन्हें सीएम की कुर्सी सौंपी जा सकती है. अगर हेमंत सोरेन कथित घोटाले में गिरफ्तार हो जाते हैं.
मंगलवार को हुई बैठक के बाद सभी विधायकों को सर्किट हाउस में रुकने के लिए कहा गया है. इसके अलावा एक सादे कागज पर गठबंधन के सभी विधायकों से हस्ताक्षर भी कराए गए हैं. ऐसा दावा बीजेपी की ओर से किया जा रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि कल्पना सोरेन के नाम पर विधायक दल की बैठक में सहमति नहीं बनी है. जिसके बाद सभी विधायकों से एक सादे कागज पर दस्तख्त कराए गए हैं. इसके अलावा हस्ताक्षर करने की पुष्टि कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह ने भी की है.
यह भी पढ़ें- Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सदन की संयुक्त बैठक के संबोधन से होगा शुरु
बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन पहली बार ईडी के सामने पेश होने जा रहे हैं. अगर ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेती है तो सरकार पर नियंत्रण को लेकर वे अपनी पत्नी को सीएम बना सकते हैं. अगर गिरफ्तारी होती है तो हेमंत सोरेन सहानुभूति के जरिए पत्नी को सीएम पद की कमान देने में कामयाब हो सकते हैं.
जानकारों का कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाला, कोयला घोटाला और खनन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के पास पर्याप्त सबूत हैं. अगर सीएम सोरेन की गिरफ्तारी नहीं भी होती है, तो आगे उनपर कार्रवाई की तलवार लटकती रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…
नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…