देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, ठंड ने तोड़ा 13 सालों का रिकॉर्ड

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. वहीं बुधवार (31 जनवरी) को दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा छाया रहा. सुबह घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. इसके अलावा कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. 31 जनवरी की सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. जिसके चलते विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई.

सुबह से छाया हुआ है घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली पिछले 13 सालों में इस साल जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा सर्दी का सामना कर रही है. जनवरी में औसत और न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 6.2 डिग्री के आसपास रहा है. हालांकि जनवरी में बारिश नहीं हुई है, लेकिन कोहरे की स्थिति कई बार बन चुकी है. आज भी कई इलाकों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है.

मंगलवार को भी छाया रहा कोहरा

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई. आंकड़ों के मुताबिक, एक से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है. जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री रहा था जबकि जनवरी 2013 में यह क्रमश 19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था.

दिल्ली की हवा में सांस लेना मुश्किल

मौसम कार्यालय ने बुधवार को अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 10 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में मंगलवार रात 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.

यह भी पढ़ें- Hemant Soren: आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन, अगर गिरफ्तार हुए तो पत्नी को सौंप सकते हैं CM की कुर्सी!

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

16 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

52 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

59 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

1 hour ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago