Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘एक करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार, उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज’, सीएम नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा ऐलान

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में निजी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ‘विशेष आर्थिक पैकेज’ प्रदान करने का निर्णय लिया है.

Nitish Kumar: ‘एक करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार, उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज’, सीएम नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा ऐलान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक विशेष आर्थिक पैकेज देने का फैसला किया है.

सीएम Nitish Kumar ने किया ऐलान

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य पूरा किया. अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार देने का लक्ष्य रखा है. सरकार राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोज़गार अपनाने वालों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करके प्रोत्साहित कर रही है. अब बिहार में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा.”

सब्सिडी होगी दोगुना- सीएम

उन्होंने कहा कि बिहार में निजी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ‘विशेष आर्थिक पैकेज’ प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके तहत पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी और अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी.”

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने पटना में किया ध्वजारोहण, पीएम मोदी के संबोधन की दी सराहना

नीतीश कुमार ने आगे कहा, “उद्योगों की स्थापना के लिए आवंटित भूमि से संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा. उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को ये सभी सुविधाएं अगले 6 महीने के भीतर प्रदान की जाएंगी.”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि इसके अतिरिक्त, राज्य में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए कई अन्य प्रावधान भी किए गए हैं. इस संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी. राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना और,यह सुनिश्चित करना है कि बिहार के युवा कुशल और आत्मनिर्भर बनें, उन्हें अधिकतम रोजगार के अवसर मिलें और उनका भविष्य सुरक्षित हो.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital