देश

राष्ट्रगान के दौरान बात करते नजर आए सीएम नीतीश कुमार,लालू यादव ने कहा “राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के दौरान अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में नीतीश कुमार दीपक कुमार को बार-बार धक्का देते हुए कुछ बोलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दीपक कुमार उन्हें आँखों से इशारा करते हुए सीधे खड़े रहने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान कुछ लोगों को नमस्कार भी करते हैं, जबकि राष्ट्रगान के समय यह अनुशासन नहीं दिखाना जरूरी होता है.

तेजस्वी यादव का तीखा हमला

नीतीश कुमार के इस व्यवहार पर विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला. तेजस्वी ने कहा, “कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत कीजिए माननीय मुख्यमंत्री जी.” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिदिन युवाओं, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान करते हैं और कभी महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ताली बजाकर उनकी शहादत का मजाक उड़ाते हैं, तो कभी राष्ट्रगान का अपमान करते हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से यह भी पूछा कि यदि मुख्यमंत्री पद पर बैठकर उन्हें इतने कम सेकंड भी मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर रहने में मुश्किल हो रही है, तो यह राज्य के लिए बेहद चिंताजनक बात है. उन्होंने बिहार को बार-बार अपमानित करने से बचने की सलाह दी.

लालू प्रसाद का भी प्रतिक्रिया

इसी मामले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार को घेरा और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान. बिहार वासियों अब भी कुछ बचा है.” यह बयान नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के प्रति लापरवाह रवैये को लेकर दिया गया था.

नीतीश कुमार का यह वीडियो विवादों में आ गया है और उनकी आलोचना तेज हो गई है. मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान के दौरान असावधानीपूर्ण व्यवहार और इसके बाद तेजस्वी यादव व लालू प्रसाद यादव के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह मामला राज्य में राजनीतिक हलचल का कारण बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

20 minutes ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

30 minutes ago