उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर CM योगी का बड़ा एक्शन, यूपी के सीनियर IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड

प्रदेश सरकार ने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ और लखनऊ के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश को घूसखोरी के एक मामले में निलंबित कर दिया उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सोलर प्रोजेक्ट की फाइल को पास करने के एवरेज में 5% का कमीशन मांगा. निलंबित किए गए इस अफसर का फिलहाल पता नहीं चल रहा है और वह गायब है उनके ऊपर डिफेंस एक्सपो के लिए जमीन खरीदने में भी हेरा फेरी का आरोप है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत मिली थी कि सोलर प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश अपने एक एजेंट के माध्यम से 5 प्रतिशत कमीशन की डिमांड कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराई एसटीएफ की जांच के बाद मुख्यमंत्री की हरी झंडी के मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई यही नहीं एजेंट का काम कर रहे हैं निकट जैन को गिरफ्तार कर लिया गया और सीनियर आईएएस अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया.

डिफेंस एक्सपो की जमीन खरीद में भी भ्रष्टाचार

जिलाधिकारी रहते हुए अभिषेक प्रकाश पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाने के कारखाना लगाने की जमीन खरीदने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था. लखनऊ में सरोजिनी नगर तहसील के भटगांव गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया था जिलाधिकारी पर जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेजों में हेर फेर की गई. 1985 के पट्टे की फाइल में फर्जी व्यक्ति का नाम जोड़ा गया. इस जमीन को सस्ते दाम में जमीन खरीद कर सरकार से मुआवजा लेकर
फैक्ट्री बनाने के लिए दे दी गई. बताया जाता है प्रति बीघा करीब 30 लख रुपए की है फिर की गई सरकार को इससे 25 करोड़ का चूना लगा .

दो जिलों में खरीदी सैकड़ो बीघा जमीन

सीनियर आईएएस अभिषेक प्रकाश पर लखीमपुर और बरेली में करीब 600 बीघा जमीन अपने परिजनों के नाम खरीदने का भी आरोप लगा था. पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने अभिषेक के खिलाफ शिकायत की थी शिकायत में अलग-अलग जिलों में खरीदी गई जमीन की जानकारी दी गई थी . केंद्र सरकार ने यूपी सरकार को इस मामले की जांच के लिए लिखा था.

ये भी पढ़ें: कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे मामले में 11 मुस्लिम आरोपी बरी, 8 हिंदू आरोपियों पर हत्या के आरोप तय

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

1 minute ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

39 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago