देश

‘थूक जिहाद’ रोकने के लिए CM पुष्कर धामी ने उठाया कदम, दुकान लगाने की शर्तें तय; यात्रियों से भी अपील

Pushkar Dhami On Kanwar Yatra: हरिद्वार में सावन के महीने में बड़ा कांवड़ मेला लगता है. इस दौरान यहां देशभर से भक्तों का तांता लगता है. वो यहां से जल लेकर देश के कई शिव मंदिरों के लिए निकलते हैं. इसी मेले की तैयारी के लिए उत्तराखंड सरकार लगी हुई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मेले की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने ‘थूक जिहाद’ को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.

सावन आते ही देशभर में कांवड़ मेले का आयोजन होने लगता है. बाबा के भक्त जगह-जगह से निकलते हैं और जल चढ़ाने के लिए मंदिरों तक पहुंचते हैं. इस दौरान देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों पर मेले का आयोजन होता है. हरिद्वार इन्हीं में से एक है.

‘थूक जिहाद’ पर मुख्यमंत्री सख्त

अधिकारियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने वाले भक्तों को साफ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध करना हमारी जिम्मेदारी है. इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों और प्रशासन के लिए को सतर्क रहना होगा. धामी ने बैठक के दौरान ही देशभर से आई ‘थूक जिहाद’ की घटनाओं का भी जिक्र किया.

दुकान लगाने की शर्तें तय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अशुद्धता और अपवित्रता कतई नहीं होनी चाहिए. यहां इन तमाम चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को कांवड़ यात्रा रूट (Kanwar Yatra) में खाने-पीने की दुकान लगानी है या किसी अन्य तरह का व्यवसाय करना है तो इसका वेरिफिकेशन अनिवार्य हो. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं की पृष्ठभूमि की पूरी तरह से जांच करें.

शिव भक्तों से भी मुख्यमंत्री की अपील

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने शिव भक्तों से भी अपील की है. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावना और अनुशासन बनाए रखें. हमारे पूर्वजों और ऋषि-मुनियों के निर्धारित नियमों का पालन कर अपनी यात्रा सम्पन्न करें.

ये भी पढ़ें: CM योगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ, 800 से अधिक किस्मों के आमों की लगी प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि निर्धारित साइज की कांवड़ लेकर चलें और यात्रा के दौरान डीजे, भारी ध्वनि यंत्रों का उपयोग न करें. सरकार और प्रशासन पूरी तरह से कांवड़ यात्रा करने वालों के साथ है. उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. हालांकि, इसके लिए यात्रियों को भी सहयोग करना होगा.

पत्रकारों को CM ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यात्रा (Kanwar Yatra) मार्गों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं. यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी तरह के अतिक्रमण को हटा लिया जाएगा. इसके साथ ही ढाबों और होटलों को सुरक्षा मानकों का पालन, फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

13 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

2 hours ago