मनोरंजन

Ajay Devgn: माथे पर चंदन, गले में माला…काशी पहुंच अजय देवगन ने किया बाबा विश्वनाथ के दर्शन, बोले- बहुत दिनों से था इंतजार

Ajay Devgn in Varanasi: फिल्म दृश्यम 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे  अभिनेता अजय देवगन आजकल लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.दरअसल साल खत्म होने से पहले अजय देवगन ने मूवी लवर्स को बड़ी ट्रीट दी है और यह ट्रीट दृश्यम 2 है जो हिट हो गई है. अब अजय देवगन काम पर लौट चुके हैं. उन्होंने अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. जिसकी शूटिंग के लिए वे वाराणसी पहुंचे.

बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे दर्शन के लिए – अभिनेता

अजय देवगन विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे. उन्‍होंने बाबा दरबार में हाजिरी लगाकर बाबा का आशीर्वाद भी लिया. बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचने के बाद उन्‍होंने हर हर महादेव का नारा लगाया और बाबा के दर्शन के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उनको प्रसाद भी दिया गया.

 

ये भी पढ़ें-Urfi Javed: यूएई में बैन हुईं उर्फी जावेद? अतरंगी कपड़ों नहीं इस वजह से हुई मुश्किल

अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा

अभिनेता अजय देवगन ने वाराणसी में बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्‍होंने अगले दिन शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा – ‘काशी विश्वनाथ के दर्शन 🔱 इसका बहुत लंबे समय से इंतजार था! हर हर महादेव’.अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों ने भी पोस्‍ट पर कमेंट कर जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss: बिग बॉस ने खेला ‘गेम’, सुंबुल और उनके पिता की बातचीत की क्लिप घर वालों को दिखाया, जमकर मचा बवाल

अजय देवगन के साथ सेल्फी खिंचाते नजर आए पुलिस के जवान

हालाँकि दर्शन से लौटते समय अजय देवगन के फैंस ने उन्हें घेर लिया. पुलिस के जवान भी एक्टर के साथ सेल्फी खिंचाते देखे गए. वहीं, इस दौरान खास बातचीत में जब अजय देवगन से पूछा गया, ‘उन्हें मंदिर आकर कैसा लग रहा है?’ तो उन्होंने बताया कि जैसा सभी को लगता है वैसा उन्हें भी लग रहा है.  वहीं इसके बाद अजय देवगन वापस काशी विश्वनाथ के गंगद्वार से ही गंगा घाट से नाव में सवार होकर वापस लौट गए.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

51 minutes ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

1 hour ago