देश

“भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया गया”, सीएम योगी बोले- संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से माफी मांगे कांग्रेस

आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

देश की जनता से माफी मांगे कांग्रेस- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने कैसे भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया गया था. संविधान का गला घोटने के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

यह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब हम उस आपातकाल को याद करते हैं तो पाते हैं कि कांग्रेस में भले ही चेहरे बदल गए, लेकिन आज भी चरित्र वही है. यह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लेकिन ये भारत के बाहर जाकर भारत को और उसके लोकतंत्र को कोसते हैं. भारत की चुनाव प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं. भारत के अंदर हर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा पैदा कर ईवीएम पर दोषारोपण कर अपनी अकर्मण्यता का परिचय देते हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का तानाशाही क्रूर रवैया जिसने आज से नहीं 1975 में ही नहीं, आजादी के तत्काल बाद संविधान में संशोधन कर धारा 370 जबरन डालकर देश की अखंडता को चुनौती दी. इसके अलावा समय समय पर लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कमजोर करने का प्रयास किया गया.

यह भी पढ़ें- “लोकतांत्रिक सिद्धांतों की अवहेलना…देश को जेलखाना बना दिया”, इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

योगी ने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 1975 में जो लोग देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए, आज उनकी नई पीढ़ी कांग्रेस की गोद में बैठी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी रास्ते पर चल रही है, संविधान को खत्म करने के रास्ते पर चल रही है. कांग्रेस के जो सहयोगी हैं, वह जनता के नाम पर संविधान की कार्रवाई को बाधित करने का काम कर रहे है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago